John Abraham New Look: ‘ये क्या हो गया जॉन को?’ बदले लुक ने फैंस को चौंकाया

John Abraham New Look: जॉन अब्राहम का नया क्लीन शेव लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बिना दाढ़ी के उनका बदला हुआ चेहरा देखकर फैंस हैरान हैं. कुछ ने चिंता जताई तो कई लोगों ने उम्र के साथ बदलाव को सामान्य बताते हुए एक्टर का समर्थन किया है.
John Abraham New Look: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपने दमदार एक्शन और रफ-टफ लुक के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका बिल्कुल अलग रूप सामने आया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर जॉन की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. वजह है उनका नया क्लीन शेव लुक, जिसमें उन्हें पहचानना भी कई लोगों के लिए मुश्किल हो गया.
टीम के साथ दिखे जॉन, लुक ने खींचा ध्यान
वायरल तस्वीरों में जॉन अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहन रखी है और हल्की मुस्कान के साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. बिना दाढ़ी के उनका चेहरा ज्यादा साफ और उम्र के असर के साथ दिखाई दे रहा है. उनके सॉल्ट-एंड-पेपर बाल और पतला चेहरा फैंस के लिए नया अनुभव रहा.
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
जॉन के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेज़ी से सामने आईं. कई फैंस ने हैरानी जताते हुए लिखा, “ये क्या हो गया जॉन को?” वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें फिर से दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए. कुछ यूजर्स ने उनके वजन कम होने और चेहरे पर थकान दिखने की बात भी कही.
हालांकि, जॉन के समर्थन में भी कई आवाजें उठीं. फैंस ने साफ कहा कि उम्र के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है. एक यूजर ने लिखा कि 50 के बाद चेहरा बदलता है और इसमें कुछ गलत नहीं है. कई लोगों ने जॉन से बेवजह जज न करने की अपील भी की.
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं जॉन अब्राहम
काम की बात करें तो जॉन को आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने स्पेशल ऑफिसर राजीव कुमार का किरदार निभाया था. यह फिल्म 2012 दिल्ली बम धमाके की स्टोरी पर आधारित थी और इसमें एक्शन और थ्रिल भरपूर था.
इसके अलावा, जॉन ने हाल ही में गोवा में आयोजित IFFI में अपनी नई डॉक्यूमेंट्री Oslo: A Tale Of Promise का टीजर भी लॉन्च किया है, जिसे वह प्रोड्यूस कर रहे हैं. चर्चा है कि वह राकेश मारिया की बायोपिक और Force 3 जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर सकते हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की बहन के घर नए मेहमान की एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट से किया कंफर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










