Jigra Flop: आलिया भट्ट ने सालों बाद फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे एक नए…
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Mar 2025 12:55 PM
Jigra Flop
Jigra Flop: आलिया भट्ट की फिल्में रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो जाती है. हालांकि उनकी पिछली रिलीज जिगरा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा डिजास्टर साबित हुई. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Jigra Flop: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. हालांकि अभिनेत्री की सफलता के सिलसिले में तब रुकावट आई, जब जिगरा ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया था और इसमें आलिया और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में थे. एक्ट्रेस को जहां उनकी एक्टिंग के लिए तारीफ मिली, वहीं यह उनके करियर की सबसे कम सफल फिल्मों में से एक बन गई. अब आलिया ने मूवी के फ्लॉप होने पर बात की है.
जिगरा के फ्लॉप होने पर क्या बोली आलिया भट्ट
आलिया भट्ट हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर आईं और उनसे सपनों के बारे में पूछा गया. आलिया भट्ट ने कहा, ”मैं एक बहुत ही इमोशनल अभिनेत्री और मेहनती निर्माता हूं. मैं इसके प्रति जुनूनी हूं. अपने काम के संबंध में मेरे कुछ सपने हैं, जिनके बारे में मुझे नहीं लगता कि वे कभी खत्म होंगे. पिछले साल मेरी एक फिल्म जिगरा रिलीज हुई थी, जो वास्तव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसने मुझे एक नए सपने को पूरा करने की कोशिश करने के लिए एक नया जोश दिया. यह कुछ ऐसा है, जिससे मैं बहुत उत्साहित महसूस करती हूं. यह प्रोफेशनल सपना है.”
आलिया भट्ट इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार वेदांग रैना के साथ जिगरा में देखा गया था. वह फिलहाल वाईआरएफ की जासूसी फिल्म अल्फा की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में शरवरी और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके बाद आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है. फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










