Shah Rukh Khan को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर Jawan डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Aug 2025 6:09 PM

विज्ञापन

Atlee on shah rukh khan winning National film Awards 2025

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपने 33 साल के शानदार करियर में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. बॉलीवुड सुपरस्टार को उनकी फिल्म "जवान" के लिए यह सम्मान मिला, जो 2023 में रिलीज हुई थी. अब निर्देशक एटली ने शाहरुख की इस बड़ी जीत पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. साथ ही फ्यूचर में और प्रोजेक्ट करने का वादा भी किया.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. मूवी के डायरेक्टर ने एसआरके की इतनी बड़ी जीत पर खुशी जाहिर की. खुद को किंग खान का ‘फैनबॉय’ बताते हुए, एटली ने ‘जवान’ को सुपरस्टार के लिए अपना ‘पहला लव लेटर’ बताया और फ्यूचर में और भी कई सहयोग करने का वादा किया.

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर एटली ने शाहरुख खान को दी बधाई

एटली ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के साथ जवान के सेट से तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं @iamsrk सर… मुझे बहुत खुशी है कि आपको हमारी फिल्म जवान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. आपके सफर का हिस्सा बनकर बहुत भावुक और प्रेरणादायक महसूस हो रहा है. मुझ पर भरोसा करने और यह फिल्म देने के लिए शुक्रिया. यह आपके लिए मेरा पहला लव लेटर है… आगे और भी बहुत कुछ आना बाकी है.” उन्होंने शिल्पा राव को “चलेया” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी. निर्देशक ने आगे लिखा, “चलेया गाने के लिए बधाई… ‘जवान चलेया’ के लिए शिल्पा राव को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बहुत-बहुत-बहुत खुशी हो रही है.”

जवान के बारे में

एटली की ओर से निर्देशित जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोपगरा जैसे कलाकार भी थे. दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो किया था. यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी…

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली को मिला A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड ने इस वजह से लिया ये फैसला

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola