Jailer 2: रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का टीजर रिलीज, 74 की उम्र में जबरदस्त एक्शन करते दिखे एक्टर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Jan 2025 7:00 AM
Rajinikanth Jailer 2 Movie
Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म जेलर तो का टीजर पोंगल के मौके पर रिलीज हो गया है. इस टीजर में एक्टर का धमाकेदार एक्शन अवतार नजर आया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.
Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के पार्ट 2 का इंतजार दर्शन बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में उनकी बेसब्री को और ना बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने पोंगल के मौके पर ‘जेलर 2’ का टीजर रिलीज किया है. इस टीजर में 74 साल के एक्टर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए हैं, जिसे देखकर फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.
यहां देखें फिल्म का टीजर-
जेलर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज
पोंगल के मौके पर सन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘जेलर 2’ का धमाकेदार टीजर शेयर किया है. इस 4 मिनट के टीजर में थलाइवा चश्मा लगाए हुए दुश्मनों की बैंड बजाते हुए नजर आए हैं और दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना इस टीजर का आखिरी पार्ट करता है, जब खून से लथपथ रजनीकांत अपना चश्मा उतारते हैं. उनके इस स्वैग को देखने के बाद आप भी तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे.
कैसा है ‘जेलर 2’ का टीजर?
‘जेलर 2’ फिल्म के टीज़र की शुरुआत में निर्देशक नेल्सन और म्यूजिशियन अनिरुद्ध एक नई स्क्रिप्ट की चर्चा कर रहे होते हैं. इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत की सीटी मार एंट्री होती है. यहां रजनीकांत सफेद शर्ट में खून से सने हुए और एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में तलवार लिए दिखाई देते हैं. अब इस टीजर को देखने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए.’ वहीं, दूसरे ने लिखा- यह तो ब्लॉकबस्टर है बाॅस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










