Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

Jaat Worldwide Collection
Jaat Box Office Collection Day 16: जाट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में हैं और फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है और इसके 16वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है.
Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म जाट ने रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया था. दमदार एक्शन और कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था. शुरुआती दिनों में फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. पहले हफ्ते की तगड़ी कमाई के बाद अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. ऐसा लग रहा है कि जाट अपने शुरुआती जोश को बरकरार नहीं रख पाई है. 16वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.
16वें दिन जाट के कलेक्शन में आई गिरावट
सनी देओल की फिल्म जाट ने जहां शुरुआत में जबरदस्त कमाई की थी, वहीं अब 16वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई. Sacnilk के मुताबिक, 16वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 80.76 करोड़ रुपये हो गई है. 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में तगड़ी कमाई करनी होगी. सनी की पिछली फिल्म गदर 2 थी, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.
जाट की नेट कमाई
Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 16- 0.90 करोड़ रुपये
जाट की टोटल कमाई- 81.65 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




