Jaat 2 के अनाउंसमेंट से थर्राया इंटरनेट, X पर कमेंट्स की बाढ़ आई, एक्सपर्ट बोले- इस बार धमाका और भी...

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :17 Apr 2025 1:26 PM
विज्ञापन
Gopichand Malineni on Jaat 2

Gopichand Malineni on Jaat 2

Jaat 2: सनी देओल की जाट 2 तो सिनेमाघरों में चल रही है. इस बीच मेकर्स ने जाट 2 अनाउंसमेंट कर दिया. फिल्म का पहला पोस्टर एक्टर ने फैंस के साथ शेयर किया है. पोस्टर को लेकर एक्स पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं.

विज्ञापन

Jaat 2: सनी देओल ने फिल्म जाट से बड़े पर्दे पर वापसी की तो उनके चाहने वाले सिनेमाघरों में जश्न मनाने लगे. सनी का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है, इतना तो पता चल गया है. जाट 10 अप्रैल को अजीत कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कलेक्शन के मामले में भले ही जाट, अजीत कुमार की फिल्म से काफी पीछे हो, लेकिन लोकप्रियता में इसने सिकंदर को पीछे कर दिया. अब कुछ देर पहले ही मेकर्स ने अनाउंस किया कि जाट 2 आने वाली है, जी हां, जाट 2 भी आएगी. ये जानकर फैंस काफी खुश है और एक्स पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

जाट 2 के अनाउंसमेंट होते ही जश्न मनाने लगे फैंस

सनी देओल ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर जाट का पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जाट एक नये मिशन पर, जाट 2. जाट के सीक्वल के गोपीचंद मालिननी की ओर से निर्देशित किया जाएगा. पोस्टर में फिल्म के तीन निर्माता, नवीन यर्नेनी, रवि शंकर वाई और टीजी विश्व प्रसाद का भी नाम लिखा हुआ है. ये अनाउंसमेंट सुनते ही इसे लेकर एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जाट 2 केवल एक नाम नहीं है यह एक आंदोलन है. पावर प्राइड, और प्योर वर्चस्व के लिए तैयार हो जाओ. एक यूजर ने लिखा, जाट मूवी सुपर हिट होने के बाद जाट 2 मिशन पर. एक यूजर ने लिखा, अगर गदर था यादों का तूफान, तो जाट 2 है गुस्से और ताकत का धमाका. इस साल क्या रिलीज हो रहा है, मुझे फर्क नहीं पड़ता. बस इसी सीक्वल का इंतजार है. सनी देओल और स्लो मो में पड़े घूंसे से बेहतर कॉम्बो बताओ- मैं यहीं हूं, इंतजार कर रहा हूं.

ट्रेंड एक्सपर्ट क्या कह रहे जाट 2 को लेकर?

मनोरंजन उद्योग ट्रैकर रमेश बाला ने जाट 2 को लेकर कहा, जाट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद भी रुका नहीं है. अब वो एक नए मिशन पर निकल पड़ा है. इस बार धमाका और भी बड़ा, जबरदस्त और तूफानी होगा. तरण आर्दश ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर लिखकर कहा स्वागत है ‘जाट’ यूनिवर्स में, सनी देओल लौट रहे हैं ‘जाट 2’ के साथ. जाट से जो तूफान मचा था, अब सनी देओल फिर से एक्शन में लौटने को तैयार हैं जाट 2 के साथ. इस बार वो एक नए मिशन पर निकलेंगे.

एक्सपर्ट क्या कह रहे जाट 2 को लेकर?

मनोरंजन उद्योग ट्रैकर रमेश बाला ने जाट 2 को लेकर कहा, जाट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद भी रुका नहीं है. अब वो एक नए मिशन पर निकल पड़ा है. इस बार धमाका और भी बड़ा, जबरदस्त और तूफानी होगा. तरण आर्दश ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर लिखकर कहा स्वागत है ‘जाट’ यूनिवर्स में, सनी देओल लौट रहे हैं ‘जाट 2’ के साथ. जाट से जो तूफान मचा था, अब सनी देओल फिर से एक्शन में लौटने को तैयार हैं जाट 2 के साथ. इस बार वो एक नए मिशन पर निकलेंगे.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola