Indian Idol विनर Pawandeep Rajan की टीम ने शेयर किया नया हेल्थ अपडेट, बोले- तीन और सर्जरी फिर आईसीयू…

Pawandeep Rajan Latest Health Update
Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन 5 मई को यूपी के मुरादाबाद के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी कई सर्जरी हुई. अब सिंगर की हालत में सुधार है. अब पवनदीप की टीम ने एक और अपडेट दिया, जिसमें बताया गया कि पवनदीप आठ घंटे तक चली तीन सर्जरी के बाद निगरानी में आईसीयू में हैं.
Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता और टैलेंटेड सिंगर पवनदीप राजन हाल ही में एक दर्दनाक कार दुर्घटना का शिकार हो गए. गायक अपने दोस्त और ड्राइवर के साथ अपने गृहनगर से नोएडा जा रहे थे. गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई और गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण गाड़ी एक आयशर कैंटर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. सिंगर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी सर्जरी हुई.
पवनदीप की टीम ने शेयर किया सिंगर का नया हेल्थ अपडेट
अब पवनदीप की टीम ने एक नया बयान जारी किया है, जिसमें बताया कि गायक की दूसरी बार सर्जरी हुई. 8 घंटे की सर्जरी के बाद, पवनदीप के फ्रैक्चर और चोटों का ऑपरेशन किया गया. बयान में लिखा है, “हाय एवरीवन, पवन की कल तीन और सर्जरी हुई. सुबह-सुबह उन्हें ओटी में ले जाया गया और आठ घंटे के लंबे इलाज के बाद उनके सभी बचे हुए फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. हालांकि वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में हैं. उन्हें कुछ और दिन वहीं रहना होगा. जैसा कि डॉक्टर ने सही कहा, अब उपचार और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आइए हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें. एक बार फिर, सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

पवन के दोस्त ने शेयर की थी फोटो
हाल ही में पवनदीप के दोस्त गोविंद दिगारी ने इंस्टाग्राम पर सिंगर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल में आराम करते हुए मुस्कुरा रहे थे. उनके दोस्त ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक हैं.” पवन के फैंस सिंगर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, ”आप जल्दी ठीक हो जाओ… भगवान का शुक्र है कि ज्यादा कुछ नहीं हुआ.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पवन का एक्सीडेंट मेरे लिए सचमें शॉकिंग था… कितना परेशान हो गए थे हम, लेकिन अब वह ठीक है, यह शुक्र की बात है.”
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की बेटी ने इस दुनिया को कहा अलविदा, जन्म के बाद नहीं आई सांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










