IND vs PAK: सनी देओल ने विराट कोहली की तारीफ में कहे 3 शब्द, बताया- भारतीय टीम में कौन है गदर का तारा सिंह?

Updated:
विज्ञापन
Sunny Deol praises virat kohli

Sunny Deol praises virat kohli

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान छह विकेट से हरा दिया. इस जीत से ना केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी खुश हैं. सनी देओल ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और विराट कोहली की तारीफ की.

विज्ञापन

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारत जीत गई. इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल दुबई पहुंचे थे. सनी ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ बैठकर ये रोमांचक मैच देखा. मैच देखते हुए धोनी और सनी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों साथ में बैठे दिखे थे. अब भारत की जीत पर सनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, मुझे पता था कि वे जीतेंगे और वे जीत गए!!! इस जीत के लिए सभी को बधाई और विराट फटे चक दित्ते.

सनी देओल ने बताया भारतीय टीम में कौन है गदर का तारा सिंह?

सनी देओल का एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर से एंकर ने कुछ सवाल पूछा, जिसका जवाब सनी पाजी ने दिया. एंकर ने उसने पूछा, “आप मुझे बताइए जब आप अपनी गदर फिल्म के कैरेक्टर तारा सिंह का नाम सोचते हैं, तो आपके मन में किस क्रिकेटर का नाम आता है?” सनी ने कहा- अर्शदीप सिंह. इसके बाद उनसे पूछा जाता है-घातक का काशी नाथ. इसपर एक्टर ने जवाब दिया- विराट कोहली. उनसे अगला सवाल पूछा जाता है- मेजर कुलदीप सिंह और एक्टर इसमें रोहित शर्मा का नाम लेते हैं.

फिल्म ‘जाट’ में नजर आएंगे सनी देओल

तेलुगू निर्देशक गोपीचंद की अगली निर्देशित फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म 10 अप्रैल को देश सहित दुनियाभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा और सैयामी खेर भी नजर आएंगे. फिल्म की स्टोरी निम्मगड्डा श्रीकांत, श्रीनिवास गविरेड्डी, मयूख आदित्य, एम विवेक आनंद और कृष्णा हरि ने मिलकर लिखी है. वहीं, इससे पहले एक्टर गदर 2 में नजर आए थे, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अनुष्का शर्मा ने 3 इमोजी पोस्ट कर विराट कोहली पर लुटाया प्यार, भारत की जीत पर जावेद अख्तर बोले- बहुत गर्व महसूस कर रहे

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो हो रहा वायरल, किंग कोहली को दिया था जीत का ये मंत्र

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola