I Want To Talk Teaser: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का दिलचस्प टीजर रिलीज, फैंस ने दी ये खास नसीहत
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Oct 2024 5:17 PM
I Want To Talk Teaser: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीजर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में अभिषेक के अलावा अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड अहम भूमिकाओं के हैं.
I Want To Talk Teaser: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन साल 2023 की फिल्म घूमर के बाद अब इंडस्ट्री में अपनी नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. आज एक्टर ने अपनी फिल्म का टीजर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भी रिलीज कर दिया है, जो देखने में काफी दिलचस्प नजर आ रहा है.
आई वांट टू टॉक का टीजर
अभिषेक बच्चन ने आज एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. स्टेशन में हम देख सकते हैं की एक कर की डेक पर अभिषेक बच्चन का एक डांसिंग स्टैचू रखा है, जिसमें एक्टर की वॉयसओवर सुनाई देती है. वह कहते हैं कि, “मुझे सिर्फ बात करना पसंद नहीं है। मैं बात करने के लिए जीता हूं. जिंदा होने में और मरने में बस यही एक बात का अंतर दिखाई देता है. जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते.” टीजर के अंत में फिल्म का टाइटल सामने आता है. यह टीजर इस और यूट्यूब दोनों पर रिलीज हुआ है.
आई वांट टू टॉक की स्टार कास्ट
आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड अहम भूमिकाओं के हैं. यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फैंस ने दी एडवाइस
अभिषेक बच्चन की इस वीडियो के नीचे फंस अब तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने उन्हें नसीहत दी कि, उन्हें अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से बात करनी चाहिए. तो वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘फिल्म के लिए गुडलक भाई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










