ePaper

Huma Qureshi: हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखी हुमा कुरैशी, सिर पर KISS करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 17 Nov 2025 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Huma Qureshi

Huma Qureshi

Huma Qureshi: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. हाल ही में वह हिमेश रेशमिया के एक कॉन्सर्ट में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आई, जिसका वीडियो अब आग की तरह फैल रहा है.

विज्ञापन

Huma Qureshi: मुंबई में हुए Myntra के MyGlamFest में इस बार म्यूजिक के साथ कई सितारों के बीच की केमिस्ट्री भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फेस्ट में सिंगर हिमेश रेशमिया के लाइव कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह, दोस्त मुनव्वर फारुकी और सान्या मल्होत्रा के साथ शामिल हुई थी. इसी बीच हुमा और रचित का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें रचित, हुमा को गले लगाए कॉन्सर्ट एंजॉय कर रहे थे.

रचित ने किया हुमा के सिर पर KISS 

वीडियो में हुमा और रचित, हिमेश रेशमिया के हिट गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे थे. तभी रचित, हुमा को पीछे से गले लगाते हुए उनके सिर पर एक प्यारी सी किस करते है. दोनों का यह क्यूट मोमेंट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, साथ ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. हालांकि जैसे ही हुमा ने रचित को कैमरों के बारे में बताया, वह तुरंत पीछे हट गए. हुमा के इस रिएक्शन से साफ है कि वह अभी इस रिश्ते को पब्लिक में हाईलाइट नहीं करना चाहती. डांस के अलावा हुमा ने अपने सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो शेयर की है, जिसमें वह ‘हुक्का बार’ गाने पर मुनव्वर और सान्या के साथ झूमती नजर आई.

हुमा और रचित की हुई सगाई?

बता दें, हुमा और रचित के रिश्ते की अफवाहें लंबे समय से सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक, सितंबर में अमेरिका के एक प्राइवेट सेरेमनी के समय रचित ने हुमा को प्रपोज किया था और हुमा ने हां भी कह दिया. हालांकि दोनों ने अब तक अपनी एंगेजमेंट को पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया है. वहीं एक सूत्र ने बताया, “हुमा और रचित काफी समय से रिश्ते में हैं. रचित ने एक इंटिमेट सेटिंग में उन्हें प्रपोज किया और हुमा ने तुरंत हां कर दी और यह बहुत करीबी लोगों के बीच हुआ था.”

रचित और हुमा का वर्कफ्रंट 

रचित सिंह एक्टिंग कोच के साथ एक्टिंग में भी कदम रख चुके हैं. वह ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज और आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ में भी नजर आए थे. वहीं हुमा कुरैशी ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ में ‘मीना’ उर्फ ‘बड़ी दीदी’ के किरदार को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है. उनका यह नेगेटिव किरदार दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime 3 में ‘बड़ी दीदी’ के किरदार को लेकर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुझे ऐसे डार्क रोल करना पसंद है’

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Vs Khesari Lal Yadav Songs: पवन सिंह या खेसारी लाल यादव, कौन है भोजपुरी गानों का असली बादशाह? देखें लिस्ट

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola