Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस के टूटेंगे रिकॉर्ड्स, जब रिलीज होंगी ऋतिक रोशन की ये 3 फिल्में

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉलीवुड के चार्मिंग और टैलेंटेड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों काफी कम फिल्में कर रहे हैं. लेकिन जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है. आखरी बार एक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशित फाइटर में नजर आए थे.

विज्ञापन

Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आखरी बार साल 2023 की फिल्म फाइटर में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पांस मिला था. अब ऋतिक रोशन के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको उनकी आने वाली फिल्मों के नाम बताएंगे, जो काफी जबरदस्त होने वाली है. क्योंकि इन फिल्मों में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलने वाला है.

वॉर 2

ऋतिक की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म वॉर 2 की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड भी नजर आएंगे. वहीं, फिल्म में रितिक रोशन के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर फिल्म की तस्वीर और वीडियो वायरल होती हैं. अब फिल्म में अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं.

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

कृष 4

ऋतिक रोशन अपनी चर्चित और पसंदीदा कृष फ्रेंचाइजी कृष 4 में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अब तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन अगर यह बात सच निकलती है तो ऋतिक रोशन कृष 4 में अपने नए सुपर पॉवर से धमाल मचा सकते हैं.

सत्ते पे सत्ता

रितिक रोशन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, इस फिल्म पर भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अगर यह बात सच निकलती है तो बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स पक्का टूटने वाले हैं.

Also Read: Hrithik Roshan: रेखा ने क्यों ‘कोई मिल गया’ के सेट पर ऋतिक रोशन के गाल पर जड़ा जोरदार थप्पड़, निकल पड़े थे आंसू

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola