Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार या कमल हासन? बॉक्स ऑफिस पर कौन किंग और किसकी हालत टाइट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Jun 2025 9:50 AM
Housefull 5 vs Thug Life Box Office
Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. जबकि कमल हासन की 'ठग लाइफ' 13 दिन में भी 50 करोड़ पार नहीं कर सकी. ऐसे में जानिए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Housefull 5 vs Thug Life: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है, पहली अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और दूसरी कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ के बीच. जहां एक फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, तो दूसरी बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है. ऐसे में दर्शक यह जानना चाहते हैं कि कौन सी फिल्म रेस में आगे है और किसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है.
हाउसफुल 5 का जलवा बरकरार
‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज दे रही है.फिल्म की मजेदार कहानी, तगड़ी स्टारकास्ट और दो क्लाइमेक्स की यूनिक स्टाइल ने इसे जबरदस्त चर्चा में ला दिया है. फिल्म ने 10 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब SACNILK की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन की कमाई 4.15 करोड़ तक पहुंची है, जिसके बाद इसका अब तक का कुल नेट कलेक्शन162.15 करोड़ हो गया है. मालूम हो कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, सोनम बाजवा, डिनो मोरिया और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.
‘ठग लाइफ’ की धीमी रफ्तार
कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’, जो कि ‘हाउसफुल 5’ से एक दिन पहले रिलीज हुई थी, उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाई. फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन की कमाई महज 0.3 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद इसका अब तक का कुल कलेक्शन 47.2 करोड़ हो गया है.
फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी, और ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में भी खास उछाल की उम्मीद नहीं है.
किसने मारी बाजी?
‘हाउसफुल 5’ ने जहां 10 दिन में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं ‘ठग लाइफ’ दो हफ्तों में भी 50 करोड़ के पास नहीं पहुंची. यह तुलना साफ दिखाती है कि दर्शकों ने किस फिल्म को ज्यादा पसंद किया है.
हालांकि, अब ‘हाउसफुल 5’ की टक्कर जल्द ही आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से होने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म ज्यादा कमाल दिखाती है.
यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 69: 69वें दिन ‘जाट’ की हालत फुस्स, सनी देओल की फिल्म लाखों में सिमटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










