Hera Pheri 3: हंसी के पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी हेरा फेरी 3, सुनील शेट्टी बोले- सीक्वल में 10 गुना ज्यादा…

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :22 Apr 2025 6:34 PM
विज्ञापन
Hera Pheri 3 starcast fees

Hera Pheri 3 starcast fees

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हेरा फेरी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है. सुनील शेट्टी ने इस रीयूनियन को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की. उन्होंने यह भी बताया कि कार्तिक आर्यन नए किरदार के साथ एंट्री कर रहे थे. हालांकि अब स्क्रिप्ट पुराने स्टार्स को ही फोकस करती है.

विज्ञापन

Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर हेरा फेरी को कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक माना जाता है. कॉमेडी ड्रामा आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है. हाल ही में हेरा फेरी 3 के बनने की खबरें सामने आई थी. स्टार्स की सेट से एक तसवीर भी वायरल हुई, जिसे देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. फिर कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अक्षय कुमार सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे, उनकी जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होने वाला था.

हेरा फेरी 3 को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “जो भी आ रहा था, उसे कभी किसी की जगह नहीं लेना था. वह एक नए किरदार के रूप में आ रहा था, लेकिन अब निर्माता पुरानी स्क्रिप्ट पर वापस आ गए हैं और यह हेरा फेरी 10 गुना अधिक मजेदार है.”

हेरा फेरी 3 का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे

हेरा फेरी 3 का निर्देशन ओजी कॉमेडी किंग प्रियदर्शन करेंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रावल फिर से नजर आएंगे. दरअसल, कुछ दिन पहले, मूल कलाकारों के साथ फिल्म का पहला सीन शूट किया गया था. फिल्म आधिकारिक तौर पर फ्लोर पर आ गई है. इसके निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा था, “हां, यह सच है. पहला सीन अक्षय, सुनील और परेश के साथ शूट किया गया, जो अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं की यादें ताजा करेंगे.”

हेरा फेरी 3 को लेकर क्या बोले थे प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर कहा, “मैं अगले साल कभी भी हेरा फेरी 3 पर काम शुरू करने की योजना बना रहा हूं. तीसरा पार्ट बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इससे बहुत सारी उम्मीदें होंगी. लोग अक्षय, परेश और सुनील को फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं और हम हमेशा कहते हैं कि लोगों को रुलाना आसान है, लोगों को डराना आसान है लेकिन उन्हें हंसाना बहुत मुश्किल है और वह भी बिना किसी डबल मीनिंग डायलॉग का इस्तेमाल किए बिना. किरदार बड़े हो गए हैं और उसी के काम करना है.”

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola