Harshvardhan Rane ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के 'PR स्ट्रैटेजी' वाले कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उनकी बातों में नफरत…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :12 May 2025 10:45 AM
विज्ञापन
Harshvardhan Rane On Mawra Hocane Comment

Harshvardhan Rane On Mawra Hocane Comment

Harshvardhan Rane ने भारत-पाक तनाव के बीच अपनी को-स्टार और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के साथ 'सनम तेरी कसम' फिल्म के सीक्वल में काम करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रियेक्ट करते हुए इसे 'PR स्ट्रैटेजी' बताया. अब इसपर हर्षवर्धन ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक्ट्रेस को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

Harshvardhan Rane On Mawra Hocane Comment: भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के बीच डिजिटल जंग छिड़ गई है. दोनों स्टार्स ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था. कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है. हालांकि, वॉर के बाद मावरा ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को कायरतापूर्ण कहा, जिसकी वजह से हर्षवर्धन राणे ने मावरा होकेन के साथ फिल्म के सीक्वल में काम करने से इंकार कर दिया था. वहीं, हाल ही में मावरा ने इसपर रियेक्ट करते हुए इसे ‘PR स्ट्रैटेजी’ बताया, जिसपर अब हर्षवर्धन का गुस्सा फुट पड़ा है और उन्होंने एक्ट्रेस को करारा जवाब दिया है.

‘मावरा होकेन की बातों में नफरत’

हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ये पर्सनल अटैक की कोशिश की तरह लग रहा था. सौभाग्य से, मैं ऐसे प्रयासों को नजरअंदाज कर सकता हूं-लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी भी हमले के लिए बिल्कुल भी सहनशीलता है. एक भारतीय किसान अपनी फसल से खरपतवार को उखाड़ता है. इसे खरपतवार निकालना कहते हैं. किसान को इस काम के लिए पीआर टीम की जरूरत नहीं है. इसे कॉमन सेंस कहते हैं. मैंने बस पार्ट 2 से हटने का ऑफर किया. मैं उन लोगों के साथ काम न करने का पूरा अधिकार रखता हूं जो मेरे देश के कार्यों को ‘कायरतापूर्ण’ कहते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उनकी बातों में बहुत नफरत थी और बहुत पर्सनल कमेंट थे. मैंने कभी भी उनका नाम नहीं लिया. एक महिला के तौर पर मैंने उनके सम्मान पर अटैक नहीं किया. मैंने ये दायरा बनाए रखा.’

‘शर्मनाक और हास्यास्पद…’

मावरा ने हर्षवर्धन के सीक्वल में काम न करने पर कहा, “जब हमारे देश युद्ध की स्थिति में हैं, तब आप मेरे नाम का इस्तेमाल सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे हैं. यह शर्मनाक और हास्यास्पद है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके देश में मासूम बच्चे मारे गए और वह दोनों देशों के नागरिकों व सैनिकों के लिए प्रार्थना कर रही हैं, न कि फिल्म की चिंता में खोई हैं.

यह भी पढ़े: Jaat रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर बनने के करीब, 32वें दिन की कमाई ने किया साफ

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola