ePaper

Vicky Kaushal: पिता श्याम कौशल ने विक्की कौशल को किया खास तरीके से बर्थडे विश, शेयर की बचपन की तसवीर

Updated at : 16 May 2022 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
Vicky Kaushal: पिता श्याम कौशल ने विक्की कौशल को किया खास तरीके से बर्थडे विश, शेयर की बचपन की तसवीर

Happy Birthday Vicky Kaushal: विक्की कौशल को उनके पिता श्याम कौशल ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक्टर की बचपन की तसवीर पोस्ट की है, जिसमें एक तसवीर उनके बचपन की है और दूसरी तसवीर अभी की है.

विज्ञापन

Happy Birthday Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. विक्की ने अपनी पहली फिल्म मसान के बाद ही साबित कर दिया था कि इंडस्ट्री को एक बेहतरीन एक्टर मिल गया है. उरी एक्टर ने कई शानदार फिल्में की है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे है. उनके खास दिन पर उनके पिता श्याम कौशल ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया.

विक्की कौशल की बचपन की तसवीर

विक्की कौशल को उनके पिता श्याम कौशल ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक्टर की बचपन की तसवीर पोस्ट की है, जिसमें एक तसवीर उनके बचपन की है और दूसरी तसवीर अभी की है. पहली फोटो में विक्की उनकी गोद में बैठे है और दूसरे में दोनों एक-दूसरे को हग किए हुए है. ये तसवीर बहुत प्यारी है.

https://www.instagram.com/p/CdlsowDvw74/
‘हमेशा प्यार और आशीर्वाद…’

श्याम कौशल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘विश यू अ वेरी हैप्पी बर्थडे पुत्तर. हमेशा प्यार और आशीर्वाद. आप जैसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है. रब राखा. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पहला विश पिता से पाना बहुत स्पेशल होता है. एक अन्य मीडिया यूजर ने लिखा, कैटरीना भाभी का विश कहां है. कई यूजर्स ने उन्हें बर्थडे विश किया.

Also Read: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस की टीम ने कही ये बात, विक्की कौशल की तरफ से आया रिएक्शन
सनी कौशल ने किया विक्की को बर्थडे विश

वहीं, विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तसवीर के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से एक अनदेखी फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान. तसवीर में दोनों शेरवानी पहने दिख रहे है और काफी स्मार्ट लग रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cdlw7DxPjf3/
कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल

गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सात फेरे लिए थे. शादी के बाद से ही कपल काफी रोमांटिक तसवीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते है. इन दिनों लवबर्ड्स न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजॉय कर रहे है. वहां से वो काफी प्यारे तसवीरें शेयर कर रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola