ePaper

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस की टीम ने कही ये बात, विक्की कौशल की तरफ से आया रिएक्शन

Updated at : 13 May 2022 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस की टीम ने कही ये बात, विक्की कौशल की तरफ से आया रिएक्शन

दिनों सोशल मीडिया पर खबरें है कैटरीना कैफ 2 महीने की प्रेग्नेंट है. ये खबर आग की तरह फैंस के बीच फैली और उनके चाहने वालों ने ये बात मान भी ली. लेकिन ऐसा नहीं है.

विज्ञापन

Katrina Kaif Pregnancy rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने काफी धूम-धाम के साथ राजस्थान में अपने परिवार और दोस्तों के सात फेरे लिए थे. शादी के बाद से कपल अपनी रोमांटिक तसवीरों से फैंस का दिल जीत रहे है. इन दिनों लवबर्ड्स न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है. इस बीच कैट के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है. अब उनकी टीम ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पिछले साल दिसंबर में ही हुई हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर खबरें है कैट 2 महीने की प्रेग्नेंट है. ये खबर आग की तरह फैंस के बीच फैली और उनके चाहने वालों ने ये बात मान भी ली. अब ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कैट प्रेग्नेंट नहीं है. एक्ट्रेस की टीम ने बताया कि वो प्रेग्नेंट नहीं है और फिलहाल अपने करियर के साथ-साथ मैरिड लाइफ एजॉय कर रही है.

https://www.instagram.com/p/CdPgmVttP0s/

विक्की कौशल की टीम ने कही ये बात

वहीं, इस मामले में विक्की कौशल के स्पोकपर्सन ने News18.com को बताया कि, यह रिपोर्ट झूठी है. यह अफवाह है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. बता दें कि कैट ने हबी विक्की संग पूल फोटो पोस्ट की थी. तसवीर में कपल रोमांटिक और काफी बोल्ड अंदाज में नजर आए थे. दोनों पूल के अन्दर दिखे थे.

Also Read: न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट Sona पहुंची कैटरीना-विक्की कौशल, कैट ने की देसी गर्ल की तारीफ

न्यूयॉर्क ट्रिप पर है कैट-विक्की

कैटरीना कैफ न्यूयॉर्क ट्रिप में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना पहुंची. इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल संग वहां पर खाने का लुत्फ उठाया. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर देसी गर्ल की तारीफ की. जिसके बाद प्रियंका ने उस पोस्ट को अपने इंस्ट स्टोरी पर शेयर किया. बता दें कि दोनों एक्ट्रेसेस साथ में फिल्म जी ले जरा में काम कर रह है.

https://www.instagram.com/p/CdUqS39tLdz/

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

विक्की कौशल की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो एक्टर सारा अली खान के साथ एक मूवी कर रहे है. इसके अलावा उनके पास ‘गोविंदा नाम मेरा’ और रौला जैसी फिल्में है. वहीं, कैटरीना कैफ ‘मेरी क्रिसमस’, ‘टाइगर 3’ और ‘फोन भूत’, जी ले जरा में नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola