Google Year In Search 2024: सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी चढ़ा इन फिल्मों-सीरीज का खुमार, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
most searched movies-series in pakistan 2024

most searched movies-series in pakistan 2024

Google Year In Search 2024: आज हम आपको इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों-सीरीज की लिस्ट बताएंगे. इस लिस्ट में टॉप पर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी है.

विज्ञापन

Google Year In Search 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में गूगल ने बीते दिन इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट शेयर की है. इनमें से आज हम आपको भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों-सीरीज के नाम बताएंगे, जिसका खुमार भारत के साथ-साथ पडोसी देश में भिओ चढ़ चूका है. तो आइए बताते हैं साल 2024 में पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों-सीरीज की लिस्ट.

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्में-सीरीज

हीरामंडी

पाकिस्तान में इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में संजय लीला भंसाली की निर्देशित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ टॉप 1 पर है. इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, ताहा शाह बदुशशाह, फरीदा जलाल, फरदीन खान, शेखर सुमन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है?

पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों-सीरीज में दूसरे नंबर पर विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ शामिल है.

बाकी की फिल्में-सीरीज

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सेरच की गई लिस्ट में अन्य स्थान पर मिर्जापुर 3, स्त्री 2, भूल भुलैया 3 और डंकी हैं.

भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्में

  • स्त्री 2
  • कल्कि 2989 एडी
  • 12वीं फेल
  • लापता लेडीज
  • हनु-मैन
  • महाराजा
  • मंजुम्मेल बॉयज
  • द ग्रेटेस्ट ऑल टाइम
  • सालार
  • आवेशम

भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली वेब सीरीज

  • हीरामंडी
  • मिर्जापुर सीजन 3
  • लास्ट ऑफ अस
  • बिग बॉस 17
  • पंचायत
  • क्वीन ऑफ टीयर्स
  • मैरी माय हस्बैंड
  • कोटा फैक्टरी
  • बिग बॉस 18
  • 3 बॉडी प्रॉब्लम

Also Read: Google Year In Search 2024: स्त्री 2 से लेकर हीरामंडी तक, इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गईं फिल्में-सीरीज

Also Read: Friday OTT Release: फहाद फासिल की ‘बोगनवेलिया’ से मनोज बाजपेयी की ‘डिस्पैच’ तक, इस शुक्रवार OTT पर देखें ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola