Google Year In Search 2024: स्त्री 2 से लेकर हीरामंडी तक, इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गईं फिल्में-सीरीज

Updated:
विज्ञापन
Google Year In Search 2024

Google Year In Search 2024

Google Year In Search 2024: गूगल ने इस साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट शेयर कर दी है. जिसमें से आज हम आपको इस साल भारत में सर्च होने वाली फिल्मों-सीरीज के नाम बताएंगे. इनमें स्त्री 2 और हीरामंडी का नाम शामिल है.

विज्ञापन

Google Year In Search 2024: Google Year in Search 2024: साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट आ गई है, जिसमें से गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है. इनमें से आज हम एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए इस साल भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट बताएंगे. इस लिस्ट में टॉप नाम श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ और सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का शामिल है. आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्में

स्त्री 2
कल्कि 2989 एडी
12वीं फेल
लापता लेडीज
हनु-मैन
महाराजा
मंजुम्मेल बॉयज
द ग्रेटेस्ट ऑल टाइम
सालार
आवेशम

सबसे ज्यादा सर्च होने वाली वेब सीरीज

हीरामंडी
मिर्जापुर सीजन 3
लास्ट ऑफ अस
बिग बॉस 17
पंचायत
क्वीन ऑफ टीयर्स
मैरी माय हस्बैंड
कोटा फैक्टरी
बिग बॉस 18
3 बॉडी प्रॉब्लम

हीरामंडी के बारे में

हीरामंडी से दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने डिजिटल डेब्यू किया था. यह सीरीज 1 मई नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी, जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, ताहा शाह बदुशशाह, फरीदा जलाल, फरदीन खान, शेखर सुमन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

स्त्री 2 के बारे में

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में श्रद्धा-राजकुमार के अलावा अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Also Read: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ेंगी ये 5 वेब सीरीज, देख कर आप भी बोल पड़ेंगे- असली फायर तो यहां है

Also Read: Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी और किसे मिली मात, जानें 2024 में कैसी रही इन सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola