Golmaal 5: गोलमाल 5 में अजय देवगन से टकराएंगे अक्षय कुमार, खिलाड़ी कुमार बनेंगे विलेन, जानें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Feb 2026 8:25 AM

विज्ञापन

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

Golmaal 5: गोलमाल 5 में अक्षय कुमार के मुख्य खलनायक बनने की खबर सामने आई है, जहां वह अजय देवगन के आमने-सामने होंगे. रोहित शेट्टी की यह कॉमेडी फिल्म फरवरी 2026 में फ्लोर पर जा सकती है. दमदार स्टारकास्ट और नए ट्विस्ट से फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है.

विज्ञापन

Golmaal 5: रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के पांचवें भाग को लेकर एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलमाल 5 में अक्षय कुमार को मुख्य खलनायक के रूप में कास्ट किया गया है, जो सीधे अजय देवगन के सामने नजर आएंगे. फिल्म की घोषणा लॉकडाउन के दौरान हुई थी, लेकिन कई प्रोजेक्ट्स में बिजी होने की वजह से इसकी शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी थी. अक्षय और अजय को आमने-सामने देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

गोलमाल 5 में नेगेटिव रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार

वेराइटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोलमाल 5 में अक्षय कुमार का किरदार पूरी तरह नेगेटिव होगा, हालांकि उनका अंदाज कॉमेडी से भरपूर रहेगा. यह अजय देवगन और अक्षय कुमार की छठी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों सुहाग, खाकी, इंसान, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.

हैवान में भी विलेन बनेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इन दिनों अलग-अलग तरह के किरदारों को लेकर चर्चा में हैं. वह जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में सैफ अली खान के सामने खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि गोलमाल 5 में उनका किरदार हैवान से बिल्कुल अलग होगा, जिसमें कॉमिक टाइमिंग और मजेदार हरकतें देखने को मिलेंगी.

गोलमाल 5 में होगी पुरानी हिट टीम की वापसी

गोलमाल 5 में एक बार फिर फ्रेंचाइजी की पसंदीदा टीम लौट सकती है. फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे. शरमन जोशी और करीना कपूर खान की वापसी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गोलमाल 5 की शूटिंग फरवरी 2026 के आखिर तक मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Release Date: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी फिर लौटेगी, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट लॉक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola