Filmfare Awards 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने 13 अवॉर्ड्स जीतकर लूटी महफिल, तो ‘जिगरा’ के लिए आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, विनर्स की लिस्ट पूरी पढ़ें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Oct 2025 5:59 PM

विज्ञापन

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Filmfare Awards 2025: निर्देशक किरण राव की ‘लापता लेडीज’ ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 13 पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने भी जीते बड़े अवॉर्ड. आइए विनर्स की लिस्ट पूरी लिस्ट बताते हैं.

विज्ञापन

Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हर साल हिंदी सिनेमा में कला और तकनीकी एक्ससिलेन्स के सम्मान में दिए जाते हैं. इस बार यह भव्य कार्यक्रम शनिवार को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने होस्टिंग की.

यहां पिछले साल रिलीज हुई निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है. इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित कुल 13 पुरस्कार अपने नाम किए. वहीं, आलिया भट्ट को अपनी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस बीच आइए बाकी विनर्स लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

‘लापता लेडीज’ के नाम बड़े अवॉर्ड्स

2024 में रिलीज हुई किरण राव की यह फिल्म दो दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं. फिल्म ने इन श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते:

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: लापता लेडीज
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: किरण राव
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): प्रतिभा रांटा
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: नितांशी गोयल
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: रवि किशन
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: छाया कदम
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा और संवाद: स्नेहा देसाई
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम व बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार: प्रशांत पांडे
  • सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा: दर्शन जलान

अन्य प्रमुख विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अभिषेक बच्चन (I Want To Talk) और कार्तिक आर्यन (Chandu Champion)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (Jigra)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): राजकुमार राव (Srikanth)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता: लक्ष्य (Kill)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: कुणाल खेमू (Madgaon Express) और आदित्य सुहास जांभले (Article 370)

तकनीकी श्रेणियों में भी धमाल

‘किल’ ने चार तकनीकी (Technical) अवॉर्ड जीते-

  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: रफे मेहमूद
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन: सीयंग ओह और परवेज शेख
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: शिवकुमार वी. पनिकेर
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: सुभाष साहो

स्पेशल अवॉर्ड्स

  • क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट फिल्म: I Want To Talk (निर्देशक शूजित सरकार)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: जीनत अमान और श्याम बेनेगल
  • R.D. बर्मन अवॉर्ड: अचिंत ठक्कर (Jigra और Mr. & Mrs. Mahi)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: बॉस्को-सीजर (Bad News के “तौबा तौबा” गीत के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ VFX: Munja
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): अरिजीत सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): मधुबंती बागची (Stree 2)
  • सर्वश्रेष्ठ अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (I Want To Talk)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी: आदित्य धर और मोनल ठक्कर (Article 370)

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी ने Z+ सिक्योरिटी में शूटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सेट पर कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिला

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola