फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे इस तलाकशुदा एक्ट्रेस को कर रहे डेट! बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता…

Updated:
विज्ञापन
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे इस तलाकशुदा एक्ट्रेस को कर रहे डेट! बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता…

हर्षवर्धन राणे पिछली बार फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आए थे. फिल्म में अपनी एक्टिंग से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है.

विज्ञापन

फिल्म सनम तेरी कसम और हसीन दिलरुबा फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. कुछ समय तलाकशुदा एक्ट्रेस संजीदा शेख के साथ उनकी तसवीरें वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में वेकेशन मनाते दिखे थे. जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी. अब एक्टर ने संजीदा को डेट करने पर चुप्पी तोड़ी है और बड़ी बात कह दी है.

संजीदा शेख को डेट कर रहे हर्षवर्धन राणे!

हर्षवर्धन राणे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचते है. एक्टर ने संजीदा शेख संग डेटिंग पर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत में अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कमेंट करने से परहेज किया. उन्होंने कहा, “इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि लिखना पत्रकारों का काम है. मैं उन्हें इंसानों के रूप में देखता हूं जो नौकरी करने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे मेरा काम फिल्मों में होना है. वो मेरे बारे में कुछ भी लिख सकते हैं. मैं अब भी जब उन्हें देखूंगा तो उन्हें गले लगा लूंगा.”

संजीदा शेख नजर आएंगी वेब सीरीज हीरामंडी में

संजीदा शेख ने पहले एक्टर आमिर अली से शादी की थी. हालांकि दोनों काफी समय तक अलग रहें, लेकिन 2022 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. उनकी एक बेटी आयरा अली भी है. एक्ट्रेस इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है, जो जल्द रिलीज होगी. इसमें संजीदा ने सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल जैसे कलाकारों के साथ काम किया है.

हर्षवर्द्धन राणे की फिल्में

वहीं, हर्षवर्द्धन राणे की बात करें तो संजीदा शेख से पहले एक्टर मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे थे. हालांकि साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं, फिल्मों की बात करें तो कुन फाया कुन, मिरांडा ब्रदर्स, डांगे और एफ9 में नजर आएंगे. इसके अलावा वो सनम तेरी कसम के सीक्वल में भी दिखेंगे.

Also Read: Satyaprem Ki Katha की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की चमकी किस्मत, खरीदा इतना महंगा अपार्टमेंट, जानिए कीमत

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola