Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 9: हिट या फ्लॉप? डिटेल में 9वें दिन हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड जानें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Oct 2025 7:27 PM
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, फोटो- इंस्टाग्राम
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 9: मिलाप जावेरी की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 9वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ 30 करोड़ बजट में बनी ये फिल्म क्लीन हिट बन चुकी है. ऐसे में आइए 9वें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 9: मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. दिवाली पर (21 अक्टूबर) रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं.
आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ से टकराने के बावजूद फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. धीरे-धीरे कमाई होने के बावजूद यह फिल्म अब हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने हाल ही में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन ₹47.03 करोड़ को पार कर लिया. अब इसका अगला टारगेट सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ (₹51.31 करोड़) है. ऐसे में आइए 9वें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं.
एक दीवाने की दीवानियत के 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (Day 9) रात 7 बजे तक फिल्म ने ₹1.54 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹51.04 करोड़ हो गया है. यह ₹30 करोड़ बजट में बनी मूवी अब एक क्लीन हिट बन जा चुकी है.
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| दिन 1 (मंगलवार) | 9.00 |
| दिन 2 (बुधवार) | 7.75 |
| दिन 3 (गुरुवार) | 6.00 |
| दिन 4 (शुक्रवार) | 5.50 |
| दिन 5 (शनिवार) | 6.25 |
| दिन 6 (रविवार) | 7.00 |
| दिन 7 (सोमवार) | 3.50 |
| दिन 8 (मंगलवार) | 4.50 |
| दिन 9 (बुधवार, Early Reports) | 1.54 |
| कुल कलेक्शन | ₹51.04 करोड़ |
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आज रात तक ‘परम सुंदरी’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ देगी और ₹52 करोड़ के पार निकल जाएगी.
फिल्म की डिटेल्स
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी “एक दीवाने की दीवानियत” विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक अदा (सोनम बाजवा) से प्यार हो जाता है, जो प्यार को किसी चीज पर कब्जा करने की बजाय आजादी मानती है. उनका रिश्ता एक भावुक रिश्ते के रूप में शुरू होता है, लेकिन विक्रमादित्य का प्यार जल्द ही जुनून में बदल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










