ePaper

Ek Deewane Ki Deewaniyat 20 Days Box Office: 20वें दिन 100 करोड़ पार हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म, जानें टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट

Updated at : 11 Nov 2025 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat 20 Days Box Office

एक दीवाने की दीवानियत के 20वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat 20 Days Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के 20 दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जानें दिन 20 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat 20 Days Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्थिर पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और इसी दौरान इसने भारत में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है, जिससे यह 2025 की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की रिलीज आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ के साथ हुई थी, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को पसंद किया और लगातार इसका समर्थन किया. ऐसे में आइए आपको 20वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत के 20वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने 20वें दिन लगभग 1.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जिसके बाद इसका भारतीय नेट कलेक्शन 74.95 करोड़ रुपये हुआ. वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार जाते हुए 104.30 करोड़ तक पहुंचा. इस तरह लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब क्लीन हिट हो चुकी है.

एक दीवाने की दीवानियत की डे वाइज रिपोर्ट

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 1.65 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17- 1.25 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 18- 0.72 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 19- 0.17 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 20- 1.5 करोड़ रुपये

Total Collection- 74.95 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: TMKOC में टप्पू के किरदार में भव्य गांधी की वापसी पर शो के मेकर्स ने किया रिएक्ट, कहा- ये केवल अफवाहें हैं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola