Ek Deewane Ki Deewaniyat 16 Days Box Office: 16वें दिन हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने कितना किया बिजनेस? कलेशन रिपोर्ट ने खोले पत्ते
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Nov 2025 7:56 PM
एक दीवाने की दीवानियत के 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Ek Deewane Ki Deewaniyat 16 Days Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को बॉक्स ऑफिस पर16 दिन हो गए हैं. ऐसे में जानें डे-वाइज कमाई और आगे का कलेक्शन अनुमान.
Ek Deewane Ki Deewaniyat 16 Days Box Office: 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया है. मिलाप जावेरी निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा शुरू से ही दर्शकों के बीच चर्चा में रहा है और अब 16 दिनों में यह अपने बजट से ज्यादा कमाई कर चुकी है. ऐसे में आइए पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और आगे टूटने वाले रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन (रात 7 बजे तक) 1.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म का इंडिया नेट कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (16 दिन) ₹69.63 करोड़ हो गया है. हालांकि, यह आंकड़े शुरूआती हैं. शाम और रात के शोज के बाद इस आंकड़े में और इजाफा संभव है.
बता दें कि अगर फिल्म आने वाले दिनों में 73 करोड़ कमा लेती है, तो यह राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड (72.73 करोड़) को तोड़ देगी.
एक दीवाने की दीवानियत की डे वाइज कमाई
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 1.65 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 16- 1.33 (Early Reports)
Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 69.63 करोड़ रुपये
फिल्म की कहानी क्या है?
कहानी विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) और अदा (सोनम बाजवा) के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां अदा प्यार को आजादी और सम्मान मानती है, वहीं विक्रमादित्य का प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है. यह रिश्ते की सीमा और इमोशनल इंटेंसिटी पर आधारित एक गहरी प्रेम कहानी है, जिसने युवाओं के बीच खास कनेक्ट बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










