Dunki OTT Release: फाइनली! शाहरुख खान-तापसी पन्नू की फिल्म डंकी इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें

Updated:
विज्ञापन
Dunki OTT Release: फाइनली! शाहरुख खान-तापसी पन्नू की फिल्म डंकी इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें

Dunki OTT Release: शाहरुख खान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म डंकी साल 2023 में रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. फिल्म में किंग खान ने हार्डी का रोल निभाया था और उनके अपोजिट तापसी पन्नू दिखी. फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है. अब ये फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी, विक्की कौशल और तापसी पन्नू थी. हालांकि विक्की का रोल कैमिया था.

undefined

फिल्म डंकी ने आखिरकार ओटीटी पर डेब्यू कर लिया है. आप राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इसे ऑप देखकर एंजॉय कर सकत हैं.

undefined

डंकी 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया और वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर इस रिलीज किया. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, “अपना बैग पैक करें! दुनिया भर में डंकी के बाद, शाहरुख खान घर आ रहे है. डंकी, अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है!”

undefined

डंकी दोस्तों के एक समूह की कहानी बताती है जो बेहतर अवसरों के लिए विदेश जाने की कोशिश करते हैं. हालांकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आने की वजह से वीजा नहीं मिल पाता, जिसके बाद वो अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते हैं.

undefined

फिल्म डंकी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. पिछले महीने ही बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने बताया कि डंकी को अकादमी पुरस्कार नामांकन के लिए प्रस्तुत किए जाने की संभावना है हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

undefined

शाहरुख ने ‘पठान’ से पहले अपने 4 साल के गैप के बारे में एक इवेंट में कहा, “यह नया है क्योंकि मैं 33 साल से काम कर रहा हूं और आप इतना बड़ा गैप लेते हैं. आम तौर पर, आप थोड़ा घबरा जाते हैं और आपको लगता है कि, मुझे उम्मीद है कि मुझे फिल्म सही मिली है.’

undefined

शाहरुख ने आगे कहा, उससे पहले कुछ मेरी फिल्में थीं जो इतनी अच्छी नहीं गई तो मुझे लगने लगा था कि मैं अच्छी फिल्में नहीं बना रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी फिल्मों से ज्यादा एक प्यार था लोगो का जो (पठान, जवान और डंकी के लिए) था.”

undefined

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में शाहरुख संग काम करने पर कहा, ”आप हमेशा एक अच्छी कहानी वाली फिल्म बनाना चाहते हैं. शाहरुख को शुरू से ही कहानी पसंद आई. एक अभिनेता के रूप में एक्शन फिल्में करने के बाद वह कुछ अलग भी करना चाहते थे और यही कारण है कि वह इसमें शामिल हुए थे और इससे खुश थे.”

undefined

साल 2023 में शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ और एटली की ‘जवान’ के साथ दो बड़ी बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी. कहा जा रहा है कि शाहरुख अपनी आगामी फिल्म के लिए नई स्क्रिप्ट और विचारों पर विचार कर रहे हैं.

Also Read: Padmaavat: दीपिका पादुकोण की वजह से शाहरुख खान ने छोड़ी पद्मावत! फिल्म में किंग खान को मिला था ये किरदार
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola