Double XL की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी और Mudassar Aziz का हुआ ब्रेकअप, टूटा 3 साल का रिश्ता, ये है वजह!

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Oct 2022 1:27 PM

विज्ञापन

Huma Qureshi Mudassar Aziz break up: हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर लिया है. दोनों के रिश्ते में दरार आ गया है. हालांकि उन्होंने फैसला किया है कि वो अब भी दोस्त बने रहेंगे. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म डबल XL को लेकर चर्चा में है.

विज्ञापन

Huma Qureshi Mudassar Aziz break up: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इन दिनों अपनी फिल्म डबल XL (Double XL) को लेकर चर्चा में है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी है और दोनों इसके प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई है. इस बीच हुमा के पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. हुमा और उनके बॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) का ब्रेकअप हो गया है. दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है.

हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज का ब्रेकअप

हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज एक-दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे थे. दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दोनों के ब्रेकअप के पीछे का कारण सामने नहीं आया है. एक सूत्र का कहना है, बेशक वो दोनों दुखी है कि उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है, लेकिन वो दोनों काफी मैच्योर है ये बात समझने के लिए कि लाइफ में ऐसी चीजें होती है.

दोस्त बने रहेंगे हुमा-मुदस्सर

हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने फैसला किया है कि वो साथ में फिल्में बनाना जारी रखेंगे. दोनों साथ में दोस्त बनकर रहेंगे. बता दें कि मुदस्सर ने फिल्म डबल XL को प्रोड्यूस किया है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा औऱ हुमा के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है औऱ अब देखना है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

Also Read: Double XL Song: सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी का नया गाना Tumse Mila Doon रिलीज, दिल को छू लेंगे इसके बोल
हुमा कुरैशी की महारानी 2

हाल ही में हुमा कुरैशी वेब सीरीज महारानी 2 में नजर आई थी, जिसमें वो बिहार की सीएम रानी भारती के किरदार में दिखी है. इस रोल में उनकी खूब तारीफ हुई है. इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, विनीत कुमार, अतुल तिवारी भी है. इसका पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था. वहीं, उनकी आने वाली फिल्म में ‘पूजा मेरी जान’ है, जिसमें मृणाल ठाकुर और विजय राज है. दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म के लिए शूटिंग रैप की घोषणा की है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola