Dhurandhar Box Office Prediction Day 1: ‘धुरंधर' होगी हिट या मिस? रणवीर सिंह की फिल्म ओपनिंग डे पर मचाएगी तूफान या करेगी निराश, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Dec 2025 2:07 PM

विज्ञापन

धुरंधर का पहले दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Prediction Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसका रिपोर्ट आ गया है. फिल्म में रणवीर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ फाइनली 5 दिसंबर को रिलीज हो रही. फिल्म का ट्रेलर, उसका म्यूजिक और रणवीर का धांसू लुक फैंस को मूवी देखने के लिए बड़े पर्दे पर बेकरार कर रहा. फिल्म की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है और उन एक्टर्स का लुक भी शानदार है. फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है, इसका प्रेडिक्शन रिपोर्ट आ चुका है.

क्या पहले दिन सिर्फ इतनी होगी धुरंधर की कमाई?

सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की एडवांस बुकिंग की रफ्तार फिलहाल काफी धीमी है. ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर मूवी ने अभी तक सिर्फ 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि उम्मीद है कि फिल्म इससे ज्यादा का कलेक्शन ओपनिंग डे पर करेगी.

क्या सैयारा- छावा के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी धुरंधर

ट्रेंड एक्सपर्ट के अनुसार धुरंधर ओपनिंग डे पर 18- 20 करोड़ रुपये से अपना खाता खोलेगी. हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मूवी 15 करोड़ के आस-पास कमाई करेगी. फिलहाल जो नंबर्स है उसको देखते हुए लग रहा कि रणवीर सिंह की फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई सैयारा और छावा के पहले दिन कि कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाएगी. विक्की कौशल की छावा ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये और अहान पांडे की मूवी सैयारा ने 21.50 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी. फाइनल नंबर्स तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

रणवीर सिंह की इन फिल्मों में किया है तगड़ा कलेक्शन

रणवीर सिंह की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म पद्मावत है, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा बाजीराव मस्तानी ने 184 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि रॉकी और रानी ने 152 करोड़ और गली बॉय ने 139 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Dhurandhar First Review: सामने आया रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का फर्स्ट रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें पास या फेल, क्रिटिक बोले- क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola