Dhurandhar: 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग काम करने पर रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट, कहा- मैं खुद को लकी मानता हूं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Nov 2025 5:17 PM
धुरंधर में सारा अर्जुन के साथ काम करने पर रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ काम करने पर रणवीर ने बात की और एक्ट्रेस को ‘प्रोडिजी’ बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की. जानें एक्टर ने और क्या कुछ कहा.
Dhurandhar: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विज़ुअल्स और इमोशनल मोमेंट्स का दमदार मेल देखने को मिलता है. ट्रेलर में रणवीर सिंह के इंटेंस अवतार के साथ उनकी को-स्टार सारा अर्जुन के साथ एक छोटी लेकिन खूबसूरत रोमांटिक झलक भी दिखाई गई है. अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर ने सारा के साथ काम करने को लेकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
सारा अर्जुन के साथ काम करने पर क्या बोले रणवीर सिंह?
फिल्म का पहला लुक जुलाई में रिलीज हुआ था, जिसके बाद रणवीर (40) और सारा अर्जुन (20) के बीच 20 साल के एज गैप को लेकर काफी चर्चा और आलोचना भी हुई. अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर ने पहली बार सारा के साथ काम को लेकर अपनी राय रखी.
इवेंट में रणवीर सिंह ने सारा अर्जुन की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैं सारा के इतने खास पल का हिस्सा बना. सारा एक प्रोडिजी है. कुछ लोग होते हैं जिनके अंदर नैचुरल टैलेंट भरा होता है, सारा बिल्कुल वैसी ही है. जैसे हॉलीवुड में एक समय डकोटा फैनिंग आई थीं. सारा ने यह रोल हजारों कैंडिडेट्स को पछाड़कर हासिल किया है.”
“ऐसा लगता है कि उसने 50 फिल्में कर ली हों”
रणवीर ने आगे कहा, “ऐसा लगता है कि सारा इसी के लिए बनी है. स्क्रीन पर ऐसा असर डालती है जैसे कई सालों से कर रही हो. वह उन सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक है जिनके साथ मैंने स्क्रीन शेयर की है. सारा मुझे भी बेहतर दिखाती है. इसके लिए मैं दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं.”
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कई बड़े चेहरे शामिल हैं. यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










