27वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Published by :Pushpanjali
Published at :15 Apr 2026 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Day 27

Dhurandhar 2 Box Office Day 27

Dhurandhar 2 Box Office Day 27: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 27वें दिन फिल्म ने 7.05 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 1095.67 करोड़ पहुंच गया. अब यह 1100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Day 27: निर्देशक Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है. Ranveer Singh स्टारर यह फिल्म रिलीज के करीब एक महीने बाद भी शानदार कमाई कर रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1095 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है और 1100 करोड़ क्लब में एंट्री से बेहद करीब पहुंच गई है.

चौथे मंगलवार को फिर दिखा दम

फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. जहां चौथे सोमवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई थी, वहीं मंगलवार को फिल्म ने जबरदस्त वापसी की. Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को करीब 7.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1095.67 करोड़ रुपये हो गई है.

हफ्तों का शानदार रिपोर्ट कार्ड

फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में इसने 263.85 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं चौथे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और अब तक यह 47 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.

‘पुष्पा 2’ से टक्कर

कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ अब बड़ी फिल्मों को चुनौती दे रही है. चौथे हफ्ते में इसने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर Pushpa: The Rule – Part 2 के रिकॉर्ड पर है, जिसने चौथे हफ्ते में 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अगर फिल्म की यही रफ्तार रही, तो यह रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है.

1100 करोड़ क्लब में एंट्री तय

‘धुरंधर 2’ अब महज 5 करोड़ रुपये दूर है 1100 करोड़ के आंकड़े से. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 28वें दिन ही यह मुकाम हासिल कर लेगी. अगर ऐसा होता है, तो यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन सकती है जो इस क्लब में शामिल होगी.

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे इस एक्टर के साथ अचानक पहुंची वैष्णो देवी धाम, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola