Dharmendra Health Update: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? जानें यहां
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Nov 2025 9:02 AM
Dharmendra Health
Dharmendra Death: दशकों से हिंदी फिल्मों पर राज करने वाले भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उनके लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के बारे में आपको बताते हैं.
Dharmendra : भारतीय सिनेमा में ही-मैन के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लंबे समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके लिए उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है. बीते दिन उनसे मिलने शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा हॉस्पिटल पहुंचे थे.
अब हाल ही में धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेता अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है.
धर्मेंद्र का फिल्मी सफर
धर्मेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से की थी. शुरुआती करियर के दौरान उन्होंने रोमांटिक और इमोशनल किरदार निभाए, लेकिन बाद में उन्होंने हर तरह के रोल्स किए. फिल्म “फूल और पत्थर” की सफलता के बाद लोग उन्हें ही-मैन कहने लगे, क्योंकि वे एक्शन फिल्मों में बहुत दमदार दिखते. इसके अलावा धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके-चुपके, धरम वीर, अनुपमा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. शोले में वीरू का किरदार आज भी लोगों को याद है, और चुपके-चुपके में उनका हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज भी सबको बहुत पसंद आया. उन्होंने अपने जीवन में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई.
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ
धर्मेंद्र का निजी जीवन हमेशा से चर्चा में रहा है. उनकी पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई, जब वे फिल्मों में आने से पहले पंजाब में रहते थे. इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए जिनमें सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं, जबकि दो बेटियां विजेता और अजीता देओल मीडिया से दूर रहती हैं. प्रकाश कौर ने हमेशा परिवार को संभाला और वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आती हैं.
वहीं, फिल्मी करियर के दौरान धर्मेंद्र का दिल ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर आ गया. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और प्यार परवान चढ़ा. तलाक न लेने के चलते धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में विवाह किया. इस शादी से उनकी दो बेटियां हुईं, ईशा देओल और अहाना देओल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










