Dharmendra First Salary: धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी? एक्टर ने खुद किया था खुलासा, कहा था- इस चीज पर खर्च किए थे पैसे
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2025 4:27 PM
धर्मेंद्र की पहली सैलरी, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra First Salary: लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी. इस बारे में एक्टर ने खुद सलमान खान के शो दस का दम में खुलासा किया था. एक्टर ने शो में भी बताया था कि इस पैसे को उन्होंने कैसे खर्च किया था.
Dharmendra First Salary: लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर अपने पीछे ऐसी कई फिल्में छोड़ गए जो दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी. उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए थी. एक्टर ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था. उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो दस का दम में अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया था. इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी?
शो दस का दम में धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के साथ नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने शो में एक लाख रुपये जीते थे. शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे पूछा था कि इस वह एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पंजाब से मुंबई आए थे, तो उनके लिए उस रकम का क्या मतलब था. इस पर दिग्गज एक्टर ने जवाब दिया था, उस वक्त एक लाख रुपये…हे भगवान. उसके पास भाईजान ने उनसे पूछा, आपकी पहली सैलरी कितनी थी. धर्मेंद्र ने इसपर कहा था, “3500–7000 ऐसा था कुछ…पर उससे पहले एक और फिल्म मिली थी, अर्जुन हिंगोरानी की. तीन पार्टनर थे और मैं केबिन के किनारे बैठा सोच रहा था कि मुझे कम से कम 5000 मिलेंगे. लेकिन उन्होंने साइनिंग अमाउंट के तौर पर सिर्फ 51 दिए थे.”
धर्मेंद्र ने पहली सैलरी के पैसे से क्या खरीदा था?
वीडियो में धर्मेंद्र ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी के पैसे से शराब खरीदी थी और अपने दोस्तों के साथ पिया था. एक्टर वीडियो में कहते दिखे, “जब हमने पहला पैग लिया तो मैंने गिलास को रूमाल से पकड़ा ताकि उस पर मेरे फिंगरप्रिंट न पड़ें. मुझे लगा कि अगर पुलिस ने मुझे पकड़ लिया तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा. लेकिन तीसरे पैग तक मैंने रूमाल छोड़ दिया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










