Dhadak 2 Box Office Collection Day 5: ‘धड़क 2’ पर लटकी फ्लॉप की तलवार, अब तक की कमाई से उड़ेंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2025 8:15 AM

विज्ञापन

Dhadak 2 Box Office Collection Day 5

Dhadak 2 Box Office Collection Day 5: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 की चमक बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई है. फिल्म को दर्शकों से प्यार नहीं मिल रहा है. मूवी फ्लॉप होने के कगार पर है, ऐसा कलेक्शन बता रही है. 5वें दिन की कमाई का आंकड़ा यहां देखिए.

विज्ञापन

Dhadak 2 Box Office Collection Day 5: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म धड़क 2 दर्शकों को खास पसंद नहीं आई. बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए फिल्म काफी संघर्ष कर रही है. 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी ने ओपनिंग डे पर बहुत कम डिजिट से अपना खाता खोला. मूवी की कमाई चार दिनों में कुछ सुधरी नहीं है. तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल के रीमेक का 5वें दिन का कलेक्शन आ गया है, जो आपको बताते हैं.

धड़क 2 ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया

धड़क 2 की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है. धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियो और क्लाउड9 स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म का क्लैश सन ऑफ सरदार 2 से बॉक्स ऑफिस पर हुई. सैयारा ने भी धड़क 2 का बॉक्स ऑफिस पर जीना हराम कर रखा है. सैकनिल्क के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 12.81 करोड़ रुपये है. जबकि दुनियाभर में मूवी ने अबतक 16 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जिस हिसाब से मूवी आगे बढ़ रही है, ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए इसे काफी संघर्ष करना पड़ेगा.

जानें धड़क 2 ने किस दिन बटोरे कितने करोड़

  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.5 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 4.15 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 4- 1.4 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 5- 0.01 करोड़

Dhadak 2 Total Box Office Collection- 12.81 करोड़

यूजर्स ने दिए थे ऐसे रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, ‘धड़क 2 कोई रोमांटिक पचड़ा नहीं, समाज पर हथौड़ा है. जाति व्यवस्था पर वार करती ये फिल्म आपको रुलाएगी, हंसाएगी और अंत में रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक यूजर ने लिखा, एक कोमल प्रेम कहानी के रूप में शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे एक गहरी और कहीं ज्यादा प्रभावशाली कहानी में बदल जाती है. यह न सिर्फ आपके दिल को छूती है बल्कि आपको झकझोर देती है.

यह भी पढ़ेंOTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा मस्ती का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और शो

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola