Deva Box Office Day 2: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को देवा ने बॉक्स ऑफिस पर धो डाला, दूसरे दिन हुई तोबड़तोड़ कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2025 2:51 PM
Deva Box Office Day 2
Deva Box Office Day 2: शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म देवा ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ रुपये के करीब कमाई की. दूसरे दिन का भी आंकड़ा सामन आ गया है. मूवी में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े भी हैं.
Deva Box Office Day 2: इस शुक्रवार यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हुई. मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज की ओर से निर्देशित फिल्म ओपनिंग डे पर दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पाई. एक्शन थ्रिलर मूवी में शाहिद बेहद वायलेंट लुक में नजर आए हैं. उनका ये लुक फैंस को कबीर सिंह की याद दिलाता है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन इसका असर सिनेमाघरों में नहीं देखने को मिला. दूसरे दिन भी कोई खास कमाई नहीं हुई है.
देवा ने दूसरे दिन कितनी कमाई की
देवा ने पहले दिन शानदार ओपनिंग नहीं की. शाहिद कपूर की पिछली रिलीज फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने देवा से अच्छा बिजनेस किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म सेमी-हिट थी. वहीं, देवा की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार,देवा ने अभी तक 1.22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है और फाइनल आंकड़ा कल ही पता चलेगा. उम्मीद की जा रही है कि दूसरे दिन की कमाई 1.22 करोड़ से बढ़ेगी.
- देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 5.5 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसा दिन- 6.25 करोड़ रुपये
देवा की कुल कमाई- 11.75 करोड़ रुपये
जर्सी के बाद देवा हुई बडे पर्दे पर रिलीज
शाहिद कपूर की साल 2022 में फिल्म जर्सी रिलीज हुई थी और अब उसके बाद बड़े पर्दे पर देवा रिलीज हुई. 2023 में एक्टर की फिल्म ब्लडी डैडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. हालांकि ये तेलुगु फिल्म की रीमेक थी. वहीं, एक्टर की फिल्म कबीर सिंह सिनेमाघरों में सबसे बड़ी सोलो हिट हुई थी.मूवी साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने ओपनिंग डे पर 20.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 280 करोड़ रुपये थी.
यह भी पढ़ें- Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन
यह भी पढ़ें- Deva: शाहिद कपूर का दिखेगा फिल्म देवा में गुस्सैल अंदाज, जानें 5 बड़े कारण आखिर क्यों देखनी चाहिए ये मूवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










