दूसरी प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण नहीं लेंगी ब्रेक, जारी रखेंगी फिल्मों की शूटिंग

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी
Deepika Padukone Pregnancy: अक्षय तृतीया के मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. अब खबर आई है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी बड़ी फिल्मों की शूटिंग और एक्शन सीन जारी रखेंगी.
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर दीपिका और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका के काम को लेकर हो रही है. खबर है कि प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका ब्रेक नहीं लेंगी और अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी.
बेटी दुआ के साथ शेयर की बेहद खास फोटो
दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी एक बहुत ही प्यारी तस्वीर के साथ दी है. इस फोटो में उनकी बेटी, दुआ पादुकोण सिंह, एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही है. तस्वीर में दीपिका और रणवीर दोनों ने अपनी लाडली बेटी का हाथ बड़े प्यार से थाम रखा है, जो अब बड़ी बहन बनने के लिए तैयार है. दीपिका ने इस पोस्ट को बहुत सिंपल रखते हुए कैप्शन में केवल ‘बुरी नजर’ से बचाने वाला इविल आई इमोजी लगाया है.
प्रेग्नेंसी में भी करेंगी ‘राका’ के लिए इंटेंस एक्शन
प्रेग्नेंसी में स्टार्स ब्रेक लेते हैं, लेकिन दीपिका काम को लेकर काफी गंभीर हैं. दीपिका अपनी फिल्म राका के लिए भारी-भरकम एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं. प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से एक इंडस्ट्री सोर्स ने बताया कि वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म ‘राका’ की शूटिंग जारी रखेंगी. वह ब्रेक लेने के बजाय अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने पर ध्यान दे रही हैं.
शाहरुख और अल्लू अर्जुन के साथ आएंगी नजर
दीपिका के पास इस वक्त बॉलीवुड और साउथ की दो सबसे बड़ी फिल्में हैं. वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को पर्दे पर आएगी. इसके अलावा, वह एटली की फिल्म ‘राका’ में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने सलमान की जमकर तारीफ की, कहा- स्क्रीन पर उनका रोना दिल छू जाता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




