De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: 17वें दिन अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी पास या फेल? कलेक्शन ने खोले पत्ते
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Nov 2025 7:18 PM
दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 17, फोटो- इंस्टाग्राम
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन की फिल्म 17वें दिन भी सुस्त कमाई कर रही है. हालांकि, अब आंकड़ा 70 करोड़ के पार जरूर पहुंच गया है. ऐसे में आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन पूरे कर लिए हैं. हालांकि फिल्म अपनी शुरुआती ओपनिंग के बाद गति बनाए नहीं रख पाई, लेकिन दो हफ्तों में यह भारत में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब फिल्म की कमाई पर धनुष और कृति सेनन की नई रिलीज ‘तेरे इश्क में’ का सीधा असर देखने को मिल रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में अब ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 17वें दिन कितनी कमाई की, आइये बताते हैं.
‘दे दे प्यार दे 2’ की 17वें दिन कितनी हुई कमाई?
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अपने डे 17 तक शाम 7 बजे तक 0.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि नाइट शोज के बाद आंकड़ा थोड़ा और बढ़ सकता है.
फिलहाल फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब 70.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड 104.5 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है.
‘दे दे प्यार दे 2’ का डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 4- 4.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 5- 5.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 6- 3.5 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 7- 3.33 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 8- 2.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 9- 4 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 10- 4.35 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 11- 1.5 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 12- 1.8 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 13- 1.35 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 14- 1.16 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 15- 0.85 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 16- 1.3 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Day 17- 0.89 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Total Collection- 70.54 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










