Dada The Sourav Ganguly Story Poster: सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला पोस्टर आउट, देखते ही भड़के फैंस, जानें यूजर्स के रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dada The Sourav Ganguly Story Poster: सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में राजकुमार राव 2002 के आइकॉनिक लॉर्ड्स सेलिब्रेशन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया पर तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग शुरू हो गई. जानिए फैंस ने क्या-क्या कहा और फिल्म कब रिलीज होगी.

विज्ञापन
Dada The Sourav Ganguly Story First Poster.jpg

Dada The Sourav Ganguly Story Poster: सौरव गांगुली के बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उनकी मोस्ट अवेटेड बायोपिक 'दादा' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. हालांकि, पोस्टर आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोग राजकुमार राव के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे देखकर निराश हो गए और पोस्टर को लेकर जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी.

विज्ञापन

यहां देखें फिल्म का पहला पोस्टर-

View on Instagram

Sourav Ganguly Biopic: पहले पोस्टर में दिखा 2002 का ऐतिहासिक पल

फिल्म का पहला पोस्टर सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के सबसे आइकॉनिक मोमेंट को दिखाता है. इसमें राजकुमार राव लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में बिना शर्ट जर्सी लहराते नजर आ रहे हैं. यह वही ऐतिहासिक पल है, जब साल 2002 के नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया था और जीत के जश्न में सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उतारकर हवा में लहराई थी. पोस्टर पर लिखा है, "उन्होंने सिर्फ खेल खेला नहीं, बल्कि खेल को बदल दिया." वहीं मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Poster Reaction: पोस्टर देखते ही भड़के फैंस

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आने लगे. हालांकि, ज्यादातर यूजर्स पोस्टर से खुश नजर नहीं आए. कई लोगों ने पोस्टर की एडिटिंग और राजकुमार राव के लुक की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, "ओह माई गॉड! क्या इसे किसी ऐसे बच्चे ने बनाया है जिसने कल रात ही फोटोशॉप सीखा हो?" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "दादा के इतने बुरे दिन भी नहीं आए कि राजकुमार राव उनका किरदार निभाएं… बिल्कुल मिसमैच है."

कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ChatGPT इससे बेहतर पोस्टर एडिट कर देता." वहीं किसी ने इसे "Canva वाला पोस्टर" बताया, तो किसी ने कहा कि पोस्टर किसी मीम पेज की पोस्ट जैसा लग रहा है. कुल मिलाकर, कई फैंस का मानना है कि सौरव गांगुली जैसी बड़ी शख्सियत की बायोपिक के लिए इससे कहीं ज्यादा दमदार और बेहतर पहला पोस्टर होना चाहिए था.

image.png
image.png
image.png

Dada The Sourav Ganguly Story Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं, जबकि फिल्म को लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. इस बायोपिक में राजकुमार राव पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे. वहीं तान्या मानिकतला, उनकी पत्नी डोना गांगुली के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा सास्वत चटर्जी, सौरव गांगुली के पिता चंडी गांगुली की भूमिका निभाते दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव ने अपनी बेटी को लकी चार्म मानने से क्यों किया इनकार? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola