Coolie vs War 2 Box Office Day 4: चौथे दिन कौन निकला बॉक्स ऑफिस का बादशाह- रजनीकांत या ऋतिक? कमाई ने सबको किया हैरान
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Aug 2025 10:07 AM
कुली और वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie vs War 2 Box Office Day 4: 14 अगस्त को थिएटर्स में दो दिग्गज फिल्मों का टकराव देखने को मिला. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 और रजनीकांत की कुली का क्लैश काफी जबरदस्त रहा. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. चौथे दिन कौन आगे निकला, यहां जानिए.
Coolie vs War 2 Box Office Day 4: स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली. रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. दोनों ही मेगा प्रोजेक्ट्स अपनी दमदार स्टारकास्ट की वजह से टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाने में कामयाब रही. चौथे दिन किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और कौन बना नंबर वन, आपको बताते हैं.
चौथे दिन कुली ने बटोर लिए इतने करोड़
कुली को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है और मूवी धुआंधार कमाई कर रही है. sacnilk के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ने चौथे दिन 1.17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 159.52 करोड़ हो गई है. ये अर्ली आंकड़े है जो शाम कर अपडेट हो जाएंगे. फिल्म में आमिर खान है और उनका स्क्रीन टाइम केवल 10 मिनट है. विलेन साइमन के रोल में नागार्जुन छा गए है.
- Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़ रुपये
- Coolie Box Office Collection Day 2- 54.75 करोड़ रुपये
- Coolie Box Office Collection Day 3- 38.6 करोड़ रुपये
- Coolie Box Office Collection Day 4- 1.17 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 159.52 करोड़
कुली को जबरदस्त टक्कर दे रही वॉर 2
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म वॉर 2 रजनीकांत की फिल्म कुली के पीछे लगी हुई है. sacnilk के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 0.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन फिल्म ने 142.94 करोड़ रुपये का कर लिया है. मूवी में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं.
- War 2 Box Office Collection Day 1- 52.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 2- 56.35 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 0.34 करोड़
टोटल कमाई- 142.94 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










