Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत या ऋतिक रोशन? बॉक्स ऑफिस पर कौन राजा और कौन रंक

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Sep 2025 10:27 AM

विज्ञापन

कुली बनाम वॉर 2 बॉक्स ऑफिस. Image Source: Instagram

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' की कमाई 400 करोड़ के बजट से बहुत पीछे, जानें लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट.

विज्ञापन

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों ही बड़े बजट की मेगा फिल्में दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक लुभाने में नाकाम साबित हो रही हैं. शुरुआती दिनों में जोरदार शुरुआत के बाद अब दोनों फिल्मों की कमाई तेजी से गिर रही है. ऐसे में कमाई में कौन किसे मात दे रहा है, आइए बताते हैं.

वॉर 2 की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल

‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले हफ्ते में कुल 204.25 करोड़ रुपये जुटाए. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म का बिजनेस सिर्फ 27 करोड़ रुपये तक सिमट गया. लगभग 300-400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई अब लाखों में अटक गई है.

  • मंगलवार (Day 20) कलेक्शन: 55 लाख रुपये
  • बुधवार (Day 21) कलेक्शन: 24 लाख रुपये
  • कुल कलेक्शन अब तक: 235.69 करोड़ रुपये

कुली भी बॉक्स ऑफिस पर पंचर

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार 65 करोड़ रुपये कमाए थे.पहले हफ्ते में फिल्म ने 229 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि दूसरे हफ्ते में यह घटकर 41.85 करोड़ रह गई.

  • मंगलवार (Day 20) कलेक्शन: 1.3 करोड़ रुपये
  • बुधवार (Day 21) कलेक्शन: 67 लाख रुपये
  • कुल कलेक्शन अब तक: 282.12 करोड़ रुपये

कमाई में कौन राजा और कौन रंक?

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से जाहिर है कि कुली की बादशाहत अभी भी तेज है. तो वहीं वॉर 2, 250 का बिजनेस भी नहीं कर पाई है.

बजट से बहुत पीछे दोनों फिल्में

दोनों फिल्मों का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है, लेकिन अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस आंकड़े को छूने से काफी दूर है.

बता दें कि ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ आमिर खान, श्रुति हासन और नागार्जुन नजर आए हैं. तो वहीं, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की जोड़ी है.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, ऋतिक रोशन की सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola