Chhaava: डर और दहशत का नया चेहरा बने अक्षय खन्ना, जारी हुआ 'छावा' से औरंगजेब के किरदार में एक्टर का पहला लुक

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Jan 2025 10:44 AM

विज्ञापन

Akshay Khanna Chhaava First Look

Chhaava: विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' से औरंगजेब का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का पहला लुक सामने आया है, जो देखने में काफी खतरनाक नजर आ रहा है. अब फैंस इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

विज्ञापन

Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने बीते दिन फिल्म के लीड एक्टर्स रश्मिका मंदाना का महारानी येसूबाई और विक्की कौशल का छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में पहला लुक जारी किया है. अब फिल्म से एक ऐसे किरदार का पोस्टर सामने आया है, जिसे डर और दहशत का नया चेहरा बताया जा रहा है. यह लुक फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का है, जो जारी हुए पोस्टर में काफी खतरनाक नजर आये हैं. आइए इनके पोस्टर पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें अक्षय खन्ना का ‘छावा’ से पहला लुक-

औरंगजेब के किरादर में अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना का फिल्म ‘छावा’ से फर्स्ट लुक सामने आया है. इसमें वह मुगल बादशाह औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं. मैडॉक फिल्म्स ने उनके पोस्टर को शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘डर और दहशत का नया चेहरा – पेश है अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में, मुगल साम्राज्य के निर्दयी शासक!’ एक्टर के इस इंटेंस लुक को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता कमेंट सेक्शन में जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये है असली सिनेमा. दूसरे ने लिखा, ‘वाह, ये आदमी पूरी कास्ट खा जायेगा.’

क्या है छावा की कहानी?

छावा फिल्म शक्ति, राजनीती और विश्वासघात के ऐतिहासिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुगल सम्राट औरंगजेब की सत्ता के प्रति स्वार्थ और क्रूरता को दर्शाया गया है. फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में औरंगजेब का सामने करते हुए दिखाई देंगे. लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Chhaava: नाक में नथ-सिर पर घूंघट, सामने आया ‘छावा’ से महारानी येसूबाई बनी रश्मिका का पहला लुक

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola