Chhaava Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर बैठ गई छावा, शनिवार को हुई मालामाल, 9वें दिन कलेक्शन से मचाया बवंडर

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Feb 2025 7:45 AM

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 21

Box Office Report: फिल्म 'छावा' की सफलता से मेकर्स और फिल्म की कास्ट काफी खुश है. विक्की कौशल ने फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से जान भर दी. शनिवार को मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की. चलिए आपको 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

Box Office Report: फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की सफलता को विक्की कौशल एंजॉय कर रहे हैं. ये फिल्म उनके करियर की अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई. फिल्म में एक्टर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखे हैं. मूवी को जबरदस्त ओपनिंग मिली है और टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ दिख रही है. गोवा सरकार ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है. इसके अलावा पीएम मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है, जिसके बाद ये और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गई. आइये आपको 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

छावा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

‘छावा’ एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आए हैं. फिल्म में बड़े ही भव्य सेट दिखाए गए हैं. साथ ही विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सीन्स काफी रियल लगते हैं. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित, छावा को बॉक्स ऑफिस पर नौ दिन हो गए. दूसरे शनिवार को मूवी की कमाई में इजाफा देखा गया और इसने 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

9वें दिन छावा ने की इतनी कमाई

  • छावा पहला दिन: 31 करोड़ रुपये
  • छावा दूसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
  • छावा तीसरा दिन: 48.5 करोड़ रुपये
  • छावा चौथा दिन: 24 करोड़ रुपये
  • छावा पांचवां दिन: 25.25 करोड़ रुपये
  • छावा छठा दिन: 32 करोड़ रुपये
  • छावा सातवां दिन: 21.5 करोड़ रुपये
  • छावा आठवां दिन: 23.5 करोड़ रुपये
  • छावा 9वां दिन: 45 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 287.75 करोड़ रुपये

छावा के लिए विक्की को नहीं इस एक्टर को लेना चाहते थे मेकर्स

द सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छावा के लिए निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने सबसे पहले महेश बाबू को संपर्क किया था. एक्टर ने फिल्म करने से मना कर दिया, जिसके बाद ये मूवी विक्की कौशल को मिल गई. इसके अलावा महारानी येसुबाई के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था, लेकिन वह किसी वजह से मूवी का हिस्सा नहीं बन पाई. जिसके बाद ये फिल्म रश्मिका मंदाना को मिल गई.

यह भी पढ़ें Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola