Chhaava Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'छावा', कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2025 4:42 PM

विज्ञापन

Box Office Report

Chhaava Box Office Collection Day 2: फिल्म छावा रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. फिल्म की चर्चा खूब हो रही है. मूवी में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना कमाल के दिखे हैं. दूसरे दिन मूवी ने अभी तक अच्छी कमाई की है.

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 2: फिल्म छावा ने वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में दस्तक दी. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर फिल्म बन गई. मूवी में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. अक्षय, औरंगजेब की भूमिका में नजर आए है. फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सभी भाषाओं में करीब 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन कितनी कमाई होगी, इसकी जानकारी आ गई है.

छावा ने दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘छावा’ ने दूसरे दिन अभी तक करीब 36.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें फेर बदल हो सकता है. फिल्म में विक्की कौशल ने अपना वजन 105 किलो बढ़ाया था. इस बारे में उनके फिटनेस ट्रेनर तेजस लालवानी ने बताया था. वहीं, विक्की ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि, “इस फिल्म के माध्यम से मैं घुड़सवारी करना जानता हूं. इस फिल्म के माध्यम से मैं तलवारबाजी करना जानता हूं. इस फिल्म के माध्यम से, मैं जानता हूं कि अगर भविष्य में मुझे इसकी जरूरत पड़ी तो मैं अपने जीवन में अनुशासन ला सकता हूं.”

  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 31 करोड़ रुपये
  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 36.5 करोड़ रुपये

छावा ने अबतक 67.5 करोड़ रुपये कमा लिए.

रश्मिका मंदाना ने लिखा ये पोस्ट

रश्मिका मंदाना ने छावा में अपने किरदार महारानी येसुबाई को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने ‘मिमी’ नाम की फिल्म देखी थी और मुझे यह फिल्म इतनी पसंद आई कि मैं लक्ष्मण सर को अपनी फिल्म ‘गुडबाय’ की स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित करना चाहती थी. इसलिए, मैंने उन्हें मैसेज किया और तभी यह सफर शुरू हुआ. क्योंकि सर ने तुरंत मुझसे पूछा कि क्या वे मुझे कॉल कर सकते हैं, और फिर हमारी बातचीत हुई. उन्होंने मुझसे कहा कि वे अपनी अगली फिल्म के लिए मुझसे मिलना चाहते हैं. मुझे लगा कि वे बस औपचारिकता निभा रहे हैं, लेकिन वास्तव में हमारी मीटिंग हुई, और यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात थी. मैं सच में इस पल के लिए ब्रह्मांड का धन्यवाद करती हूं.मुझे नहीं पता था कि कहानी क्या है, मुझे नहीं पता था कि उन्होंने मुझे क्यों चुना, मुझे यह भी नहीं पता था कि उन्होंने मुझे महारानी के रूप में कैसे देखा. मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है. जब मैंने कहानी सुनी, तो मैं एक साथ हैरान, चकित, आभारी और बहुत-बहुत खुश थी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस किरदार को हम कैसे साकार करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola