Chand Mera Dil Collection Day 2: दूसरे दिन दिखी हल्की बढ़त, क्या संडे पर संभलेगी ‘चांद मेरा दिल’?

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’, फोटो- इंस्टाग्राम
Chand Mera Dil Collection: ‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, शादी और रिश्तों के बदलते हालात को दिखाया गया है. फिल्म को दर्शकों से फिलहाल मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं थी और रिलीज के बाद भी दर्शकों का रिस्पॉन्स कुछ खास देखने को नहीं मिला. समीक्षकों से भी फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त जरूर दर्ज की गई है.
दूसरे दिन बढ़ी कमाई
Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 6.65 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 7.71 करोड़ बताया जा रहा है. अब मेकर्स और स्टारकास्ट की नजर रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई है, क्योंकि वीकेंड पर अच्छी कमाई फिल्म के लिए राहत लेकर आ सकती है.
‘एक दिन’ से आगे निकली फिल्म
कम कमाई के बावजूद ‘चांद मेरा दिल’ ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एक दिन’ को पीछे छोड़ दिया है. जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर उस फिल्म ने दूसरे दिन केवल 1.20 करोड़ का कारोबार किया था. ऐसे में लक्ष्य और अनन्या की फिल्म फिलहाल उससे बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है.
कॉलेज लव स्टोरी से शुरू होती है कहानी
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. फिल्म की कहानी हैदराबाद में कॉलेज के दौरान मिलने वाले दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में पड़ जाते हैं. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब दोनों की जिंदगी में अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी की एंट्री होती है. लड़की बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है और दोनों शादी कर लेते हैं. लेकिन शादी के बाद जिम्मेदारियों और तनाव के बीच उनके रिश्ते में दरार आने लगती है.
यह भी पढें- Drishyam 3 Hindi Update: क्या अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर रहे हैं प्रकाश राज? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










