Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की कमाई लड़खड़ाई? तो कमल हासन की 'ठग लाइफ' का भी बुरा हाल, जानें कौन हिट या फ्लॉप?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Jun 2025 11:39 AM
Housefull 5 Box Office vs thug life
Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' ने 165 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, जबकि कमल हासन की 'ठग लाइफ' 50 करोड़ के आंकड़े से भी दूर है. ऐसे में जानिए दोनों फिल्मों की कमाई.
Housefull 5 vs Thug Life: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिल रही है. एक ओर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’, तो दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार कमल हासन की एक्शन-ड्रामा ‘ठग लाइफ’. दोनों ही फिल्में लगभग एक दिन के अंतर पर रिलीज हुईं, लेकिन दर्शकों की पसंद और कमाई के आंकड़ों में बड़ा फर्क देखने को मिला है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का जलवा बरकरार है और किसकी हालत सुस्त, आइए बताते हैं.
हाउसफुल 5 की तूफानी रफ्तार
हाउसफुल 5 दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज साबित हो रही है. मजेदार कहानी, बड़ी स्टारकास्ट और दो अलग-अलग क्लाइमेक्स ने फिल्म को खास बना दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन 2.72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका कुल नेट कलेक्शन अब 164.97 करोड़ हो चुका है. हालांकि, यह आंकड़े धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है.
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, सोनम बाजवा, डिनो मोरिया और जॉनी लीवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं.
ठग लाइफ की हालत फुस्स
दूसरी तरफ ‘ठग लाइफ’, जो कि ‘हाउसफुल 5’ से एक दिन पहले रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है. 14वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 0.32 करोड़ रही, और कुल मिलाकर फिल्म अब तक 47.52 करोड़ ही कमा सकी है.यह फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है, और ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक आगे भी फिल्म से कोई अच्छे उछाल की उम्मीद नहीं है.
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर
कुल मिलाकर, ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है, जबकि ‘ठग लाइफ’ पिछड़ती नजर आ रही है. हालांकि, अब जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ की सीधी टक्कर आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से होगी, जो 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










