Box Office Report: क्रेजी रिलीज के 8 दिनों बाद फ्लॉप हुई या हिट, अब तक कमा लिए इतने करोड़
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Mar 2025 7:48 AM
Crazxy Box Office Day 8
Box Office Report: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी को बाई वन गेट वन ऑफर का फायदा मिल रहा है. फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसने अबतक 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया.
Box Office Report: फिल्म क्रेजी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी कमाई हर दिन के साथ कम होती गई. हालांकि शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से फिल्म को फायदा मिल रहा है और इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आठवें दिन तक मूवी ने 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.
जानें क्रेजी ने अबतक कितने करोड़ कमा लिए
बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म छावा के साथ सोहम शाह की क्रेजी प्रतिस्पर्धा कर रही है. छावा ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. गिरीश कोहली की ओर से लिखित और निर्देशित क्रेजी में सोहम के अलावा मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद हैं. सैक्नलिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आठवें दिन मूवी ने 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चलिए आपको डे वाइज कलेक्शन बताते हैं-
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1. 35 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.4 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.75 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 0.7 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 0.75 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 0.65 करोड़ रुपये
- क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 0.85 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 7.45 करोड़ रुपये
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
क्रेजी पर मिल रहा ये ऑफर
फिल्म क्रेजी का बुक माय शो पर एक खरीदो एक पाओ ऑफर दे रहा है. फिल्म की कहानी डॉ. अभिमन्यु सूद के आस-पास घूमती है, जो अपनी किजनैप हुई बेटी को बचाने की कोशिश करता है. इस दौरान उसके रास्ते में कई सारी मुश्किलें आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










