Border 2 worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, जल्द करेगी 300 करोड़ पार

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2 worldwide box office collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आइए आपको बताते हैं कि मूवी ने दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली है.
Border 2 worldwide Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर किसी तूफान से कम नहीं है. भारत में फिल्म ने छह दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म हर दिन रिलीज के बाद से हर दिन डबल डिजिट कमाई कर रही है, लेकिन छठे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आ गई. फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. आपको बताते हैं कि दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली.
दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?
फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही. इसने अपने पहले चार दिनों 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल की फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई कर ली है. मंगलवार और बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई. भारत में इसकी कुल घरेलू कमाई 213 करोड़ हो गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड पांच दिनों में 277 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब उम्मीद है फिल्म वीकेंड के अंत तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अपनी इस जबरदस्त कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ (207 करोड़)को पीछे छोड़ दिया है.

बॉर्डर 2 ने बनाया ये रिकॉर्ड
हिंदी फिल्मों की पहले पांच दिनों की नेट बॉक्स ऑफिस कमाई की सबसे बड़ी ओपनिंग की लिस्ट में बॉर्डर 2 भी शामिल हो गई है. इस लिस्ट में टॉप पर पुष्पा: द रूल- पार्ट 2 है, जिसने पहले पांच दिनों में 332.10 करोड़ रुपये, जवान (282.58 करोड़), पठान (271.00 करोड़) और एनिमल (250.66 करोड़) हैं.
बॉर्डर 3 को लेकर क्या है अपडेट?
बॉर्डर 2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद बॉर्डर 3 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच निर्माता भूषण कुमार ने संकेत दिए हैं कि तीसरा भाग भी जरूर बनेगा. उन्होंने बताया कि वे निर्देशक अनुराग सिंह के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं, जिसे पहले पूरा किया जाएगा. इसके बाद ही बॉर्डर 3 पर काम शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




