Border 2 का हिस्सा नहीं बनने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर भैरव सिंह नहीं होगा तो…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :20 May 2025 7:31 AM
विज्ञापन
Suniel Shetty reacts on not part of border 2

Suniel Shetty reacts on not part of border 2

Border 2: सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा सुनील शेट्टी नहीं है, लेकिन इसमें उनके बेटे अहान शेट्टी काम कर रहे हैं. फिल्म का हिस्सा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार हैं. ऐसे में क्या सुनील को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने पर दुख है. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Border 2: साल 1997 में रिलीज हुई देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर’ कल्ट मूवी मानी जाती है. इतने सालों बाद फिल्म का सीक्वल बन रहा है. इस फिल्म का हिस्सा सनी देओल, दिजीत दोसांझ, परमवीर चीमा, अहान शेट्टी और वरुण धवन हैं. सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की तैयारियां जोरों पर हैं और यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म में सुनील शेट्टी तो नहीं है, लेकिन उनके बेटे अहान की एंट्री हुई है. एक इंटरव्यू में सुनील ने अपने बेटे को इस आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल में देखकर बेहद भावुक हो गए और ये उनके लिए गर्व और भावना से भरा पल है.

‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा नहीं होने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने भैरव सिंह की भूमिका निभाई थी. इंडिया टुडे संग एक इंटरव्यू में सुनील से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा नहीं होने पर पछतावा है. इसपर एक एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, हां और नहीं. नहीं क्योंकि मेरा बेटा इसे कर रहा है. अगर भैरव सिंह वहां नहीं है तो उसका अहान तो जरूर होगा. एक्टर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि वह सीक्वल का हिस्सा है. एक्टर ने कहा, मेरे सभी फेवरेट एक्टर इस फिल्म में हैं. सनी देओल के लिए एक्टर ने कहा कि उनके साथ काम करने का तरीका काफी अच्छा है. वरुण धवन की तारीफ में उन्होंने कहा कि उसने अहान को एक बड़े भाई की तरह अपने साथ रख लिया है.

बॉर्डर का हिस्सा नहीं बनने वले थे सुनील शेट्टी

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि पहले उन्होंने जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर करने से मना कर दिया था. एक्टर ने बताया कि जेपी एक क सख्त निर्देशक है और अपसेट होने पर गालियां भी दे देते थे. एक्टर को भी बहुत गुस्सा आता था. ऐसे में उन्हें डर था कि अगर जेपी उनपर गुस्सा हुए और कुछ उल्टा कह दिया तो उनका हाथ उठ जाएगा. हालांकि जेपी, भैरव सिंह के रोल के लिए सुनील को कास्ट करना चाहते थे. जिसके बाद एक्टर की सास ने उन्हें ये फिल्म करने के लिए मनाया.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola