Border 2: सनी देओल की फिल्म से दिलजीत दोसांझ आउट, ये पंजाबी सिंगर कर सकता है रिप्लेस, जानें नाम

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jun 2025 11:40 AM

विज्ञापन

Diljit Dosanjh out from Border 2

Border 2: दिलजीत दोसांझ जबसे विवादों का हिस्सा बने हैं, तब से सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 पर संकट के बादल छा गए हैं, क्योंकि पूरी टीम इन-दिनों पूणे में शूटिंग कर रही है. FWICE लगातार उन्हें हटाने की मांग कर रही है. अब रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत का पत्ता कट चुका है और उनकी जगह इस पंजाबी सिंगर को लिए जाने की चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

Border 2: फेमस सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को कास्ट करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. हर कोई उन्हें भला बुरा कह रहा है. यहां तक कि उनकी अपकमिंग फिल्मों को भी बैन करने की मांग की जा रही है. फिलहाल वह सनी देओल संग बॉर्डर 2 पर काम कर रहे हैं. एफडब्ल्यूआईसीई लगातार उन्हें वॉर ड्रामा से हटाने और मूवी की शूटिंग रोकने की बात कर रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अफवाहें उड़ रही हैं कि लोकप्रिय पंजाबी गायक-अभिनेता एमी विर्क फिल्म में उनकी जगह ले सकते हैं.

बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ का कटा पत्ता

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, “दिलजीत ने अभी तक बॉर्डर 2 में केवल 3-4 सीन ही फिल्माए हैं. निर्माता उन्हें बदलने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि अभी भी उन हिस्सों को बिना किसी परेशानी के फिर से शूट करना काफी जल्दी है. टीम सीधे तौर पर स्थिति को संभाल रही है और आंतरिक चर्चा के दौरान एमी विर्क का नाम सामने आया है.” प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया कि एमी विर्क अब इस पद के लिए सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं. हालांकि, फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने इसपर चुप्पी साधी हुई है.

FWICE ने सनी देओल को लिखा था पत्र

बॉर्डर 2 के मुख्य अभिनेता सनी देओल को लिखे अपने पत्र में, FWICE ने कहा, “बॉर्डर, गदर और इंडियन जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में बहादुर सैनिकों और राष्ट्रीय नायकों के आपके चित्रण ने न केवल मनोरंजन किया है बल्कि पीढ़ियों को गहराई से प्रेरित किया है. यह पत्र इस प्रकाश में है कि हम बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ के साथ आपके जुड़ाव के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं. दोसांझ की हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को कास्ट करने की पसंद ने हमारे इंडस्ट्री और व्यापक राष्ट्रीय समुदाय की भावनाओं को गहराई से आहत किया है.

यह भी पढ़ें- Kannappa: विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की सफलता पर जताई खुशी, बोले- जबरदस्त प्यार को सुनकर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola