21वें दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’, जानिए शाम 5 बजे तक का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Border 2 Box Office Day 21

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. 21वें दिन शाम 5 बजे तक फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज की है. 300 करोड़ पार कर चुकी यह फिल्म अब 350 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल की देशभक्ति से सराबोर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म अब 350 करोड़ की ओर मजबूती से बढ़ती नजर आ रही है. रिलीज के तीन हफ्ते पूरे होने को हैं, लेकिन दर्शकों का उत्साह अभी भी बना हुआ है.

विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ की अब तक की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन फिर भी 70.15 करोड़ रुपये बटोर लिए. तीसरे हफ्ते में एंट्री के बाद रोजाना की कमाई घटती-बढ़ती रही. 15वें दिन 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़, 17वें दिन 7.25 करोड़ और 18वें दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. 19वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ और 20वें दिन 1.75 करोड़ रुपये जोड़े. इसी के साथ 20 दिनों में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 316 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

21वें दिन की कमाई

अब बात 21वें दिन की करें तो शुरुआती रुझानों के मुताबिक तीसरे गुरुवार शाम 5 बजे तक फिल्म ने 0.93 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अंतिम आंकड़े रात तक सामने आएंगे. वहीं, 12 फरवरी को मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 4.45 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले दिन से थोड़ा बेहतर है.

दमदार है फिल्म की स्टारकास्ट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को रिपब्लिक डे वीकेंड का खास फायदा मिला. हालांकि अब शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ रोमियो’ से मुकाबला होगा, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार अभी भी बरकरार है.

यह भी पढ़ें: ओ रोमियो से तू या मैं तक, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगेगा इन रोमांटिक फिल्मों का मेला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola