Bigg Boss 18 PROMO: घरवालों ने की कशिश कपूर पर सवालों की बारिश, कहा- पति पत्नी और वो…

Updated:
विज्ञापन

Kashish Kapoor, Avinash Mishra and Shrutika Arjun

Bigg Boss 18 PROMO: बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में कशिश कपूर वर्सेज बाकी कंटेस्टेंट्स चल रहा है. शो के बीते एपिसोड में देखने को मिला कि कैसे अविनाश, कशिश के इल्जाम लगाने के बाद घरवालों को सफाई देते हुए नजर आए हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों हाई वोल्टेज देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में दर्शको को देखने के लिए मिला कि कैसे नॉमिनेशन टास्क के दौरान कशिश कहती हैं कि अविनाश ने उनसे फ्लिर्टिश होने और रोमांटिक एंगल बनाने के लिए कहा था, जिससे अटेंशन लिया जा सके. कशिश के इस बयान के बाद शो में बवाल मच गया. साथ ही अविनाश और ईशा सिंह में भी बहस छिड़ गई. अविनाश उन्हें समझाते हैं कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा था, लेकिन ईशा उनकी बातें नहीं सुनती और फिर अविनाश घर में तोड़-फोड़ करना शुरू कर देते हैं. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालें मिलकर कशिश कपूर पर सवाल उठाते नजर आए हैं. आइए बताते हैं पूरी हाइलाइट्स.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

https://twitter.com/BiggBoss_Tak/status/1871987089602204107

कशिश कपूर पर उठे सवाल

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो की शुरुआत कशिश कपूर के कोर्ट रूम में होने से होती है, जहां एक-एक कर सभी घरवालें उनपर इलजाम लगाते और सवाल उठाते नजर आते हैं. इसमें विवियन सभी घरवालों से कहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि अविनाश इसमें कहीं से भी इनिटिएट कर रहे हैं क्योंकि शुरू तो वही कर रही है. विवियन की बात पर श्रुतिका उनका साथ देते हुए कहती हैं कि कशिश ने ये भी कहा था कि ‘पति पत्नी और वो’ का एंगल भी जोड़ा था. इसपर कशिश कहती हैं कि मैंने कहा था ऐसा लग सकता है. इसके बाद कशिश पर करणवीर और ईशा भी सवाल खड़े करते हैं और प्रोमो खत्म हो जाता है.

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

अब इस प्रोमो पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. जहां कुछ लोगों का मानना है कि कशिश कपूर गलत हैं तो वहीं, कुछ लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं. एक ने लिखा- कशिश गेम के लिए इस हद तक का गिर सकती है सोचा नहीं था. दूसरे ने लिखा, ‘अविनाश भी कम नहीं है, ईशा को छोड़कर कशिश से फ़्लर्ट करता रहता था.’

Also Read: Bigg Boss 18: ईशा सिंह संग लड़ाई के बाद अविनाश मिश्रा ने खोया आपा, फेंकी बोतल-कुर्सी, देखें VIDEO

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola