Bigg Boss 18: ईशा सिंह संग लड़ाई के बाद अविनाश मिश्रा ने खोया आपा, फेंकी बोतल-कुर्सी, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Dec 2024 2:45 PM
Avinash Mishra Eisha Singh Fight
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में एक बार फिर बड़ी लड़ाई देखने को मिली है. जहां ईशा सिंह और अविनाश एक दूसरे से भिड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि अविनाश ने बोतल और कुर्सी फेंकी.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब फिनाले की ओर से आगे बढ़ रहा है. हर एक कंटेस्टेंट्स अपना गेम स्ट्रांग करने के लिए एक दूसरे से भिड़ रहा हैं. लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर नॉमिनेशन टास्क हुआ. जिसमें विवियन डीसेना, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, रजत दलाल, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान नॉमिनेट हुए. वहीं चुम दरांग घर की अलग कैप्टन बनी. अब मेकर्स की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह एक दूसरे से भिड़ रहे हैं.
कशिश और अविनाश में हुई थी बहस
लड़ाई नॉमिनेशन राउंड के बाद शुरू हुई, जहां अविनाश मिश्रा ने कशिश कपूर के खिलाफ अजीबो-गरीब कमेंट किया. उन्होंने कहा कि कशिश ने गेम में आगे बढ़ने के लिए उनके साथ लव एंगल बनाने की कोशिश की. इस बात से कशिश गुस्सा हो गई और उन्होंने अविनाश पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘महिलावादी’, ‘घटिया’ कहा. बाद में ईशा ने भी कशिश का सपोर्ट किया.
अविनाश मिश्रा की ईशा सिंह से हुई भयंकर लड़ाई
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में, हम ईशा सिंह को अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर के बीच हुए ड्रामा को लेकर समझाते हुए देखते हैं. वह बताती हैं कि अविनाश की गलती थी और उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि नेशनल टेलीविजन पर किसी लड़की के कैरेक्टर को खराब नहीं किया जाता चाहिए. इसके बाद अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह का पीछा करते और उनसे बातचीत करने की कोशिश करते हैं.
अविनाश का गुस्सैल अंदाज देख फैंस हुए परेशान
हालांकि, वह कहती हैं कि यह उनकी लाइफ है और वह जो चाहें कर सकते हैं. अविनाश मिश्रा क्रोधित हो जाता है और अपनी बोतल फेंक देता है. वह इस बात से नाराज हैं कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है. यहां तक कि वह कुर्सी को भी धक्का देते हैं और गुस्से में कहते हैं कि हर कोई उन्हें ईशा सिंह से लड़ते हुए देखना चाहता था. अविनाश मिश्रा का गुस्सैल अवतार देखकर शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर हैरान हैं.
Also Read- Bigg Boss 18: घर से बेघर होते ही दिग्विजय ने बताया ट्रॉफी का असली हकदार कौन, कहा-यह तो लाडला…
Also Read- Bigg Boss 18 Nominations: इन 7 घरवालों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टाइम गॉड ने बदला गेम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










